सेमीकंडक्टर स्टॉक्स पर बड़ा दांव: मार्केट कैप का कौन बादशाह, किसने दिया 1400% का मल्टीबैगर रिटर्न?

मल्टीबैगर स्टॉक्स इन दिनों फोकस में हैं. इस सेक्टर के कई स्टॉक्स ने निवेशकोंं को बंपर रिटर्न दिया है. भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग थीम तेजी से उभर रही है. इस थीम में सीधे तौर पर जुड़े कुछ बड़े नाम हैं. HCL Technologies, Bharat Electronics Limited, Vedanta Limited, CG Power and Industrial Solutions और Dixon Technologies.

सेमीकंडक्टर स्टॉक Image Credit: Canva

भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग थीम तेजी से उभर रही है. सरकार की PLI स्कीम, चिप मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस और ग्लोबल सप्लाई चेन शिफ्ट के चलते इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. इस थीम में सीधे तौर पर जुड़े कुछ बड़े नाम हैं. HCL Technologies, Bharat Electronics Limited, Vedanta Limited, CG Power and Industrial Solutions और Dixon Technologies. आइए जानते हैं कि मार्केट कैप के लिहाज से कौन सी कंपनी इस सेक्टर में बोलबाला रखती है.

HCL Technologies

मार्केट कैप के लिहाज से यह सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है. HCL Technologies का शेयर 1452.7 रुपये के आसपास है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 39,42,141 करोड़ रुपये है. RoE 25.1 प्रतिशत है और कंपनी पर कर्ज नहीं है. सेमीकंडक्टर डिजाइन और इंजीनियरिंग सेवाओं में कंपनी की मौजूदगी इसे चिप वैल्यू चेन में मजबूत खिलाड़ी बनाती है. पिछले 5 साल में इसने 52 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Bharat Electronics

Bharat Electronics का शेयर 433.8 रुपये पर है. मार्केट कैप 31,70,982 करोड़ रुपये है. RoE 26.5 प्रतिशत है और कंपनी लगभग कर्जमुक्त है. डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार सिस्टम में मजबूत ऑर्डर बुक इसे लंबी अवधि का प्लेयर बनाती है. 5 साल की अवधि में इसने 800 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

Vedanta

Vedanta का शेयर 675.2 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 26,40,294 करोड़ रुपये है. RoE 50.1 प्रतिशत है, जो बेहद मजबूत है. लेकिन कंपनी का D/E 2.2 है, यानी कर्ज का स्तर ज्यादा है. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में एंट्री की योजना इसे हाई रिस्क, हाई रिवार्ड स्टॉक बनाती है. 5 साल के रेंज में इसने 250 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

CG Power and Industrial Solutions

CG Power का शेयर 687.1 रुपये पर है. पीई 97.5 है, जो काफी हाई है. मार्केट कैप 10,82,037 करोड़ रुपये है. RoE 25.5 प्रतिशत और D/E 0.0 है. कंपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में एंट्री की तैयारी कर रही है. अगर 5 साल की बात करें तो इसने 1400 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Dixon Technologies

Dixon Technologies का शेयर 11,765 रुपये पर है. मार्केट कैप 7,13,968 करोड़ रुपये है. RoE 42.4 प्रतिशत है और कर्ज बहुत कम है; D/E 0.1 है. मोबाइल, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और संभावित सेमीकंडक्टर असेंबली में कंपनी की भूमिका इसे लंबी रेस का घोड़ा बनाती है. 5 साल में इसने 213 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- Groww, BSE से लेकर Angel One तक मचा कोहराम, 10 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?

नोट- ऊपर लिखे शेयरों का भाव 16 फरवरी को लिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.