IT सेक्टर में हाहाकार! कोविड के बाद सबसे बड़ा झटका; एक हफ्ते में डूबे 2.5 लाख करोड़ रुपये
भारतीय शेयर बाजार में IT सेक्टर को बड़ा झटका लगा है. Nifty IT Index एक हफ्ते में 10.34 फीसदी टूट गया, जो कोविड काल के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है. इस गिरावट से निवेशकों के करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं. कमजोर Q4 नतीजे, Infosys, TCS और HCL Tech पर दबाव, FIIs की बिकवाली और AI को लेकर बढ़ती चिंताओं ने सेक्टर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
Nifty IT Fall: भारतीय शेयर बाजार में IT सेक्टर को लेकर बड़ा झटका देखने को मिला है. देश के प्रमुख टेक शेयरों से जुड़े Nifty IT Index ने एक ही हफ्ते में 10.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यह मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है, जब कोविड महामारी के दौरान इंडेक्स 13.6 फीसदी टूट गया था. इस ताजा गिरावट से निवेशकों के करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर Q4 नतीजों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने मिलकर IT शेयरों पर भारी दबाव बनाया है. एक समय बाजार का पसंदीदा सेक्टर माना जाने वाला IT अब फिलहाल दबाव में नजर आ रहा है.
किन कंपनियों ने बढ़ाई चिंता
इस गिरावट के दौरान TCS, Infosys और HCL Tech जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर बाजार की खास नजर रही. कंपनियों ने मिला-जुला रेवेन्यू बढ़ोतरी दिखाई, लेकिन मैनेजमेंट की सतर्क टिप्पणियों ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है. विशेष रूप से Infosys के नतीजों के बाद शुक्रवार को बिकवाली तेज हो गई. निवेशकों को आने वाले महीनों में मांग, डील फ्लो और वैश्विक आर्थिक हालात को लेकर चिंता सताने लगी है.
विदेशी निवेशकों ने बढ़ाया दबाव
IT सेक्टर में गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली भी रही. ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अप्रैल मध्य तक विदेशी निवेशकों ने IT सेक्टर से करीब 20,000 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं. इससे सेक्टर पर दबाव और बढ़ गया है.
क्या AI भी वजह है
कुछ ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बाजार में यह डर भी बना हुआ है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल से पारंपरिक IT सर्विस बिजनेस मॉडल पर असर पड़ सकता है. हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि AI लंबी अवधि में अवसर भी पैदा करेगा, खासकर उन कंपनियों के लिए जो तेजी से बदलाव अपना सकती हैं.
क्या अब मौका है
कुछ जानकारों का मानना है कि गिरावट के बाद मिडकैप IT कंपनियों में लंबी अवधि के अवसर बन सकते हैं. ये कंपनियां तेज बदलाव और नई तकनीकों को जल्दी अपनाने में सक्षम मानी जाती हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल IT सेक्टर में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, ऐसे में निवेश का फैसला काफी जिम्मेदारी से लेने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: मुकुल अग्रवाल के इन 4 शेयरों ने किया कमाल, एक साल में बने मल्टीबैगर; ट्रिपल डिजिट में दिया रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मुकुल अग्रवाल के इन 4 शेयरों ने किया कमाल, एक साल में बने मल्टीबैगर; ट्रिपल डिजिट में दिया रिटर्न
RBI एक्शन से मचा हड़कंप! सोमवार को Paytm शेयर पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें; लाइसेंस रद्द होने का दिख सकता है असर
2026 के 5 छुपे रुस्तम शेयर! सिर्फ 4 महीने में ही दिया 655% तक रिटर्न; बाजार में उतार-चढ़ाव का भी नहीं पड़ा असर
