पुल बनाने वाली इस कंपनी को मिला ₹319 करोड़ का ठेका, ऑर्डर बुक ₹8,748 करोड़ पार, फिर भी 55% टूटा शेयर
KNR कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड को मुसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से करोड़ों रुपये का बड़ा ठेका मिला है, जिसमें मीर आलम तालाब पर हाईवे को जोड़ने वाला पुल बनाना शामिल है. लगातार गिरती कमाई और शेयर कीमतों के बीच आया यह नया ऑर्डर कंपनी के लिए उम्मीद जगाने वाला साबित हो सकता है.
KNR Construction Order Book: KNR कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड को मुसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से 319.24 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है, जिसमें मीर आलम तालाब पर बेंगलुरु नेशनल हाइवे को चिंतलमेट से जोड़ने वाला पुल बनाना शामिल है. 24 महीने में पूरा होने वाला यह EPC प्रोजेक्ट कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती देगा, जो 30 सितंबर 2025 तक 8,748 करोड़ रुपये का हो चुका है. हालांकि Q2FY26 में रेवेन्यू 66.8 फीसदी और नेट प्रॉफिट 82 फीसदी तक लुढ़क गया, यह नया ठेका निवेशकों के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है.

कंपनी को मिला नया ऑर्डर?
कंपनी को मुसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से लेटर मिला है. इसमें मीर आलम तालाब पर एक पुल बनाना है. यह पुल बेंगलुरु नेशनल हाइवे को चिंतलमेट से जोड़ेगा. ठेका 319.24 करोड़ रुपए का है. पुल बनाने में 24 महीने लगेंगे. यह काम EPC तरीके से होगा.
ट्रेड ब्रेन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर 2025 तक कंपनी के पास कुल 8,748 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं. इसमें 29 फीसदी काम सड़क निर्माण, 18 फीसदी सिंचाई, 12 फीसदी पाइपलाइन के काम, 41 फीसदी माइनिंग के प्रोजेक्ट शामिल है.
शेयर का हाल
कंपनी के शेयर में लंबे समय से गिरावट का दौर चल रहा है. शुक्रवार को इसके शेयर 1.73 फीसदी लुढ़के हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 163.89 रुपये हो गया. ये 52 वीक हाई से लगभग 55 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. बीते एक महीने में इसमें 14.5 फीसदी, तीन महीने में 19 फीसदी, 6 महीने में 29 फीसदी, 1 साल में 46 फीसदी और 3 साल में 31 फीसदी तक लुढ़का है. पांच साल में निवेशकों को मात्र 12 फीसदी का रिटर्न मिला है.

कंपनी की वित्तीय सेहत
बिक्री 613 करोड़ से बढ़कर 646 करोड़ हुई. यानी इसमें 5.38 फीसदी की बढ़त हुई है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 5.46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जो 183 करोड़ से 193 करोड़ हुआ. PBT (Profit Before Tax) 144 करोड़ से घटकर 132 करोड़ हुआ. यानी इसमें 8.33 फीसदी की गिरावट आई है. नेट प्रॉफिट 14.63 फीसदी बढ़ा है जो 123 करोड़ से 105 करोड़ हुआ.
बिक्री पिछले साल की दूसरी तिमाही में 1,945 करोड़ थी जो इस बार घटकर सिर्फ 646 करोड़ रह गई. यानी 66.80 फीसदी की भारी गिरावट आई है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 870 करोड़ से घटकर 193 करोड़ हो गया. यानी 77.81 फीसदी की कमी आई है. टैक्स से पहले का मुनाफा 675 करोड़ से गिरकर 132 करोड़ रह गया. नेट प्रॉफिट 580 करोड़ से घटकर सिर्फ 105 करोड़ रह गया.
कंपनी के बारे में
KNR कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड साल 1995 में बनी थी. इसका मुख्यालय हैदराबाद में है. कंपनी पूरे भारत में सड़क, पुल, फ्लाईओवर, एक्सप्रेसवे, सिंचाई और शहरों में वाटर सप्लाई से जुड़ी की योजना का काम करती है. यह सब EPC तरीके से करती है. देश में इसके कई सब्सिडियरी कंपनी हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रॉकेट की स्पीड से भागा ये शेयर! विजय केडिया को हुआ बंपर फायदा; एक दिन में ₹174.58 करोड़ बढ़ी दौलत
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चट्टान की तरह खड़े रहे ये 5 स्टॉक्स, 2026 में अब तक दिया इतना रिटर्न; जानें कौन-कौन हैं शामिल
इस EV स्टॉक में बंपर रैली! 11 फीसदी चढ़े शेयर, भाव 30 से कम; जानें क्या है वजह?
