AI पर बड़ा दांव खेल रही यह कंपनी, 52 वीक हाई से 37% नीचे, क्या आने वाली है बड़ी तेजी? ब्रोकरेज भी बुलिश

AI का इस्तेमाल अब तेजी से बढ़ रहा है. बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे कारोबार तक अब AI तकनीक का सहारा ले रहे हैं. इसी बीच डेटा और एनालिटिक्स सेवाएं देने वाली कंपनी Latent View Analytics एक बार फिर चर्चा में आ गई है. कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 37 प्रतिशत नीचे चल रहा है.

AI Stock Image Credit: Money9live

Latent View Analytics: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल अब तेजी से बढ़ रहा है. बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे कारोबार तक अब AI तकनीक का सहारा ले रहे हैं. इसी बीच डेटा और एनालिटिक्स सेवाएं देने वाली कंपनी Latent View Analytics एक बार फिर चर्चा में आ गई है. कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 37 प्रतिशत नीचे चल रहा है, लेकिन कई एक्सपर्ट अब भी इसमें अच्छी तेजी की संभावना देख रहे हैं.

कंपनी अब धीरे-धीरे पारंपरिक डेटा कारोबार से आगे बढ़कर AI आधारित सेवाओं पर ज्यादा फोकस कर रही है. हालांकि फिलहाल कंपनी के मुनाफे और कुछ कारोबार क्षेत्रों पर दबाव बना हुआ है, लेकिन लंबे समय के लिए कंपनी की रणनीति काफी मजबूत मानी जा रही है.

ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग

Trade Brain की रिपोर्ट के हवाले से ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने कंपनी पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 450 रुपये रखा है, जबकि कंपनी का शेयर करीब 326 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. यानी मौजूदा स्तर से करीब 38 प्रतिशत तक तेजी की संभावना जताई गई है. AI सेवाओं और बैंकिंग क्षेत्र से बढ़ती मांग कंपनी की कमाई को आगे बढ़ा सकती है.

AI सेवाओं से बढ़ रही कमाई

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में उसकी करीब 49 प्रतिशत कमाई AI आधारित सेवाओं से आई है. कंपनी अब ऐसे प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा काम कर रही है जहां AI का इस्तेमाल ग्राहकों की सेवाओं और फैसले लेने वाली प्रणालियों में किया जा रहा है.

  • कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में AI कारोबार उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है.
  • कंपनी की Databricks के साथ साझेदारी भी तेजी से बढ़ रही है.
  • इस साझेदारी से मिलने वाली कमाई पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ी है.
  • कंपनी को उम्मीद है कि AI और डेटा बदलाव से जुड़े प्रोजेक्ट्स की मांग आगे और बढ़ेगी.

कुछ कारोबार में दबाव

हालांकि कंपनी के टेक्नोलॉजी कारोबार में थोड़ी कमजोरी भी देखने को मिली है. कुछ बड़े ग्राहकों ने खर्च कम किया है और कई प्रोजेक्ट्स में कटौती की गई है. इसकी वजह से कंपनी के इस हिस्से की कमाई प्रभावित हुई है. इसके बावजूद कंपनी को उम्मीद है कि नए AI प्रोजेक्ट्स इस नुकसान की भरपाई कर सकते हैं.

बैंकिंग और रिटेल कारोबार मजबूत

बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़ा कारोबार कंपनी के लिए सबसे बड़ा सहारा बना हुआ है. कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र से अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं रिटेल और उपभोक्ता कारोबार से भी कंपनी को मजबूत समर्थन मिल रहा है.

कंपनी फिलहाल AI तकनीक, नई साझेदारियों और अनुभवी कर्मचारियों पर बड़ा निवेश कर रही है. इसी वजह से फिलहाल मुनाफे पर थोड़ा दबाव है. लेकिन कंपनी का मानना है कि भविष्य में AI आधारित सेवाओं से ज्यादा कमाई और बेहतर मार्जिन मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: महंगा तेल, ग्लोबल कर्ज और बाजार में तनाव… RBI ने बढ़ते झटकों की चेतावनी दी, इन 5 सेक्टर्स में मजबूत बना हुआ है भारत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.