2026 में 15 दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार, 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, देखें पूरी लिस्ट
साल 2025 खत्म होने में चंद हफ्ते बाकी हैं और NSE ने 2026 की ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. अगले साल शेयर बाजार कुल 15 दिन बंद रहेगा. मार्च में सबसे ज्यादा तीन दिन बाजार बंद रहेंगे. होली, दीवाली, गणतंत्र दिवस से क्रिसमस तक के त्योहारों में ट्रेडिंग ब्रेक मिलेगा.
List of Holidays in Share Market: साल 2025 खत्म होने में अब बस कुछ हफ्ते बाकी हैं और निवेशकों के लिए बड़ी खबर आ गई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 2026 के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है. अगले साल शेयर बाजार कुल 15 दिन बंद रहेगा, जो इस साल से एक दिन ज्यादा है. इन छुट्टियों में गणतंत्र दिवस, होली, दिवाली से जुड़े त्योहार और क्रिसमस जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं. सबसे खास बात यह कि मार्च में सबसे ज्यादा तीन छुट्टियां हैं, जबकि अप्रैल, मई, अक्टूबर और नवंबर में दो-दो दिन बाजार बंद रहेगा. अगर आप ट्रेडिंग प्लान कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए जरूरी हो सकता है. वरना एक्सपायरी, सेटलमेंट या पोर्टफोलियो में दिक्कत हो सकती है.

2026 में बाजार बंद रहने वाले मुख्य दिन
| तारीख | दिन | छुट्टी की वजह |
|---|---|---|
| 26 जनवरी 2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | होली |
| 26 मार्च 2026 | गुरुवार | श्री राम नवमी |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार | श्री महावीर जयंती |
| 03 अप्रैल 2026 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 14 अप्रैल 2026 | मंगलवार | डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती |
| 01 मई 2026 | शुक्रवार | महाराष्ट्र दिवस |
| 28 मई 2026 | गुरुवार | बकरीद |
| 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा |
| 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | दिवाली (बलिप्रतिपदा) |
| 24 नवंबर 2026 | मंगलवार | प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव |
| 25 दिसंबर 2026 | शुक्रवार | क्रिसमस |
NSE और BSE दोनों में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट में ये 15 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी. इनमें राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं. इनके अलावा बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है.
Weekend पर पड़ने वाली छुट्टियां
कुछ बड़े त्योहार 2026 में वीकेंड पर आ रहे हैं, इसलिए इनकी वजह से अतिरिक्त ट्रेडिंग छुट्टी नहीं होगी.
- 15 फरवरी 2026 (रविवार) – महाशिवरात्रि
- 21 मार्च 2026 (शनिवार) – ईद-उल-फित्र (रमजान ईद)
- 15 अगस्त 2026 (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस
- 8 नवंबर 2026 (रविवार) – दिवाली लक्ष्मी पूजन
इन दिनों बाजार वैसे भी बंद रहता, इसलिए निवेशकों को कोई अतिरिक्त ब्रेक नहीं मिलेगा.
मुहूर्त ट्रेडिंग की खास जानकारी
दिवाली लक्ष्मी पूजन रविवार 8 नवंबर 2026 को होने से बाजार बंद रहेगा, लेकिन इस दिन विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन होगा. यह एक घंटे का शुभ सत्र होता है, जो नए संवत वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. मुहूर्त ट्रेडिंग का सटीक समय NSE बाद में घोषित करेगा, लेकिन यह शाम के समय आयोजित होता है.
Latest Stories
25% टूटे HDFC Bank के शेयर, मजबूत फंडामेंटल के बावजूद क्यों टूटा स्टॉक; गिरावट में छिपा मौका या बढ़ता जोखिम
कभी ₹2 से कम का था ये छुटकू स्टॉक, अब हुआ ₹45 के पार, 5 साल में ₹1 लाख के बने ₹26 लाख
₹100 से ₹3775 तक पहुंचा इस डेट-फ्री सरकारी कंपनी का शेयर, 5 साल में 2000% तक रिटर्न, कैश रिजर्व भी दमदार
