9 फरवरी के लिए खोज रहे हैं स्टॉक, एनालिस्ट ने इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की दी सलाह, एक हफ्ते में हासिल हो सकता है टारगेट
Choice Broking के एनालिस्ट सचिन गुप्ता ने GSPL, M&M Financial और Chennai Petroleum में खरीदारी की सलाह दी है. गुप्ता के अनुसार, तीनों शेयरों में मजबूत टेक्निकल ब्रेकआउट, वॉल्यूम सपोर्ट और पॉजिटिव मोमेंटम दिख रहा है. सही स्टॉप लॉस के साथ शॉर्ट टर्म में 4-6% तक मुनाफे की संभावना जताई गई है.
शेयर बाजार में सीमित दायरे की चाल के बीच कुछ चुनिंदा स्टॉक्स मजबूत टेक्निकल स्ट्रक्चर दिखा रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) सचिन गुप्ता ने 9 फरवरी 2026 को तीन ऐसे स्टॉक्स Gujarat State Petronet (GSPL), Mahindra & Mahindra Financial Services और Chennai Petroleum में शॉर्ट टर्म खरीदारी की सलाह दी है. एनालिस्ट का कहना है कि इन तीनों शेयरों में टेक्निकल चार्ट्स पर ब्रेकआउट और बुलिश संकेत बन रहे हैं जिससे एक हफ्ते में 4-6% की तेजी की संभावना है. आइये जानते हैं कि एनालिस्ट ने इन शेयरों के लिए क्या टारगेट और स्टॉप लॉस फॉलो करने की सलाह दी है.
टारगेट और स्टॉप लॉस
एनालिस्ट का मानना है कि इन स्टॉक्स में मौजूदा स्तरों से सीमित जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न मिल सकता है, बशर्ते निवेशक स्टॉप लॉस का पालन करें.
| स्टॉक | खरीद स्तर (₹) | स्टॉप लॉस (₹) | टारगेट (₹) | संभावित रिटर्न (%) |
|---|---|---|---|---|
| GSPL | 305 | 294 | 318 / 325 | ~4%–6% |
| M&MFIN | 380 | 369 | 396 | ~4% |
| Chennai Petro | 905 | 875 | 960 | ~6% |
GSPL
सचिन गुप्ता के अनुसार, GSPL का शेयर फिलहाल एक कंसोलिडेशन जोन में ट्रेड कर रहा है और 50-डे SMA के आसपास मजबूत सपोर्ट बना हुआ है. RSI 55 के पास है, जो न्यूट्रल से पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत देता है. हालिया सेशन में वॉल्यूम में आई तेजी यह दिखाती है कि निवेशक दोबारा खरीदारी में दिलचस्पी ले रहे हैं. टेक्निकल पैटर्न के हिसाब से यह फ्लैग-एंड-पोल कंटिन्यूएशन स्ट्रक्चर बना रहा है, जो आगे अपसाइड मूव का संकेत देता है.
M&M Financial Services
गुप्ता का कहना है कि M&M Financial Services ने डेली चार्ट पर सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से क्लीन ब्रेकआउट दिया है. यह शेयर 50-डे EMA के ऊपर मजबूती से टिके रहने में सफल रहा है, जो अब मजबूत सपोर्ट की तरह काम कर रहा है. इसका RSI में पॉजिटिव क्रॉसओवर दिख रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि कंसोलिडेशन खत्म हो रहा है और तेजी का नया ट्रेंड शुरू हो सकता है.
Chennai Petroleum
एनालिस्ट के मुताबिक, Chennai Petroleum के शेयर ने भी कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट देते हुए 900 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग दी है. 50-डे और 100-डे मूविंग एवरेज के बीच बना गोल्डन क्रॉस इस बात का संकेत है कि शेयर में मिड-टर्म तेजी की संभावना मजबूत है. MACD में पॉजिटिव डाइवर्जेंस और RSI 65 के आसपास रहना भी मजबूत खरीदारी की ओर इशारा करता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
वंदे भारत ट्रेन के मेगा प्लान से इन रेलवे स्टॉक्स को मिल सकता है बूस्ट, 2047 तक 4500 ट्रेनसेट का लक्ष्य; निवेश का है मौका?
अगले हफ्ते डिविडेंड की बरसात! 40 से ज्यादा कंपनियां देंगी कमाई का मौका, Hero MotoCorp, BDL समेत ये लिस्ट में शामिल
इस NBFC पर बढ़ा प्रमोटरों का भरोसा, 50.3% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, 10% उछले शेयर, अभी 52 वीक हाई से 17% नीचे
सोमवार को लेदर एंड फुटवियर सेक्टर की इन तीन कंपनियों पर रहेगी नजर, न के बराबर कर्ज, 490% तक रिटर्न
