TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

79 दिन में पैसा ट्रिपल, इस मल्टीबैगर शेयर ने किया गजब का कमाल, अब प्रमोटर को लेकर आई बड़ी अपडेट!

पिछले एक सप्ताह में स्टॉक 28.62 प्रतिशत उछला है, जबकि पिछले तीन महीनों में 204.82 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दिया है. एक साल में स्टॉक 68.48 प्रतिशत ऊपर है. कंपनी का मार्केट कैप 430.19 करोड़ रुपये और PE रेशियो 8.93 है. पिछले 3 महीनों में शेयर 191 फीसदी का रिटर्न दिया है.

79 दिन में पैसा ट्रिपल! Image Credit: Canva

Take Solutions Share Price: शेयर बाजार में पेनी स्टॉक्स अचानक तेज उछाल में आ जाते हैं और हाल ही में Take Solutions ने ऐसा ही प्रदर्शन किया है. यह हेल्थकेयर फोकस्ड कंपनी लगातार पांच ट्रेडिंग सेशन में अपर सर्किट लगा चुकी है, हालांकि इस तेजी के बीच प्रमोटर ग्रुप की तरफ से पूरी हिस्सेदारी बेचने की अहम खबर भी सामने आई है. पिछले 3 महीनों में इस शेयर ने 191 फीसदी का रिटर्न दिया है. 30 अगस्त को यही शेयर 10 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहा है.

कंपनी का प्रोफाइल

Take Solutions चेन्नई की हेल्थकेयर-टेक्नोलॉजी कंपनी है जो लाइफ साइंसेज और सप्लाई चेन मैनेजमेंट सेक्टर्स में सेवाएं देती है. कंपनी क्लिनिकल रिसर्च, जेनेरिक्स सपोर्ट, रेग्युलेटरी फाइलिंग और फार्माकोविजिलेंस जैसी सेवाएं प्रदान करती है. इसके अलावा कंपनी मेडिकल डिवाइसेस, फार्मा और बायोटेक कंपनियों को भी सपोर्ट देती है और भारत, अमेरिका तथा यूरोप सहित कई देशों में अपनी सेवाएं देती है.

Q2 FY26 के नतीजे

27 अक्टूबर 2025 को घोषित नतीजों के अनुसार, कंपनी ने Q2 FY26 में कोई ऑपरेटिंग रेवेन्यू दर्ज नहीं किया, जैसा Q2 FY25 में भी रहा था. हालांकि Q1 FY26 में 0.04 करोड़ रुपये का मामूली रेवेन्यू था. बावजूद इसके कंपनी ने Q2 FY26 में 6.29 करोड़ रुपये का कन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 1.58 करोड़ रुपये का घाटा था. पिछली तिमाही की तुलना में भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा, क्योंकि Q1 FY26 में कंपनी को 0.91 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. यह मुनाफा मुख्य रूप से कंपनी की सबसिडियरी Ecron Acunova Limited (EAL) के डिस्कन्टिन्यूड ऑपरेशन्स से हुए गेन के कारण आया.

प्रमोटर ग्रुप की बड़ी डील

नवम्बर 2025 में कंपनी के प्रमोटर ग्रुप में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जब प्रमोटर ग्रुप की इकाई Esyspro Infotech Limited ने अपनी पूरी 5.10 प्रतिशत हिस्सेदारी ऑफ-मार्केट डील के माध्यम से बेच दी. 6 नवम्बर 2025 को हुई इस डील में कुल 75,40,998 शेयर बेचे गए, जिनकी वैल्यू 52,78,698 रुपये रही. इस सेल के बाद Esyspro Infotech की कंपनी में हिस्सेदारी पूरी तरह समाप्त हो गई.

ग्लोबल ऑपरेशन और बिजनेस स्कोप

साल 2000 में स्थापित Take Solutions लाइफ साइंसेज और सप्लाई चेन मैनेजमेंट क्षेत्रों में ग्लोबल लेवल पर सेवाएं देती है. कंपनी क्लिनिकल ट्रायल्स, BA/BE स्टडीज, रेग्युलेटरी फाइलिंग और फार्माकोविजिलेंस जैसी सेवाएं लाइफ साइंसेज सेगमेंट में प्रदान करती है, जबकि सप्लाई चेन सेगमेंट में इंजीनियरिंग सपोर्ट, प्रोसेस ऑटोमेशन और प्रोडक्ट री-इंजीनियरिंग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- भारी डिस्काउंट पर शेयर! कर्जमुक्त बनने जा रही कंपनी; 2 सरकारी बैंक भी हैं निवेशक, भाव ‍20 से कम

शेयर का प्राइस एक्शन और रिटर्न्स

आज के सत्र में Take Solutions का शेयर 0.9 प्रतिशत चढ़कर 29.08 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले एक सप्ताह में स्टॉक 28.62 प्रतिशत उछला है, जबकि पिछले तीन महीनों में 204.82 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दिया है. एक साल में स्टॉक 68.48 प्रतिशत ऊपर है. कंपनी का मार्केट कैप 430.19 करोड़ रुपये और PE रेशियो 8.93 है. पिछले 3 महीनों में शेयर 191 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर स्टॉक पर विदेशी निवेशक फिदा, खरीदे करोड़ों शेयर, भाव ₹30 से कम, कंपनी घटा रही कर्ज

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.