Narayana Murthy के परिवार ने पहली तिमाही में इन 3 कंपनियों में खरीदी हिस्सेदारी, जानें कहां लगाया दांव
Infosys के सह-संस्थापक Narayana Murthy के परिवार के Catamaran Ventures ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में तीन लिस्टेड कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी है. ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, Sansera Engineering, TD Power Systems और Vardhman Special Steels में निवेश किया गया है. ये कंपनियां ऑटो कंपोनेंट्स, पावर इक्विपमेंट और स्पेशल्टी स्टील सेक्टर में कारोबार करती हैं.
Narayana Murthy: देश के दिग्गज उद्योगपति और Infosys के सह-संस्थापक Narayana Murthy के परिवार के Catamaran Ventures ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के दौरान तीन सूचीबद्ध कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी है. ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, Catamaran Ventures ने Sansera Engineering, TD Power Systems और Vardhman Special Steels में निवेश किया है. इन तीनों कंपनियों का कारोबार क्रमश: Auto Components, पावर इक्विपमेंट और स्पेशल्टी स्टील सेक्टर से जुड़ा है.
Sansera Engineering में 340 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
ट्रेडब्रेन्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Catamaran Ventures ने Sansera Engineering में 10,46,066 शेयर खरीदे हैं. इस हिस्सेदारी की अनुमानित कीमत करीब 340 करोड़ रुपये है, जो कंपनी में लगभग 1.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. Sansera Engineering मुख्य रूप से प्रिसिजन फोर्ज्ड और मशीन्ड कंपोनेंट्स का निर्माण करती है.
कंपनी टू-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल और Commercial Vehicle OEMs को सप्लाई करती है. इसके अलावा, कंपनी एयरोस्पेस और नॉन-ऑटो कारोबार में भी लगातार विस्तार कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 3,218.80 रुपये पर बंद हुआ.
TD Power Systems में भी बढ़ाया दांव
Catamaran Ventures ने TD Power Systems में भी नई हिस्सेदारी खरीदी है. कंपनी ने 22,79,908 शेयर खरीदे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 257.4 करोड़ रुपये है. यह कंपनी में लगभग 1.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. TD Power Systems बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले अल्टरनेटर्स और जेनरेटर्स का निर्माण करती है.
कंपनी के उत्पाद स्टीम टरबाइन, गैस टरबाइन, हाइड्रो पावर और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं. कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 1,127 रुपये पर बंद हुआ.
Vardhman Special Steels में भी खरीदी हिस्सेदारी
Catamaran Ventures ने Vardhman Special Steels में 9,82,693 शेयर खरीदकर करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है. इस निवेश का अनुमानित मूल्य करीब 29.1 करोड़ रुपये है. कंपनी अलॉय स्टील और स्पेशल स्टील प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है, जिनका उपयोग मुख्य रूप से ऑटोमोटिव, फोर्जिंग और इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में होता है. कंपनी के प्रमुख निवेशकों में टोयोटा ग्रुप की आइची स्टील कॉरपोरेशन भी शामिल है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 298 रुपये पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: बाजार में तेजी के बीच क्यों टूटा BSE का शेयर? इस साल 36 फीसदी उछल चुका है स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गिरते बाजार में इस स्टॉक ने मचाया गदर! 11 फीसदी तक चढ़ा शेयर, सेबी के कदम से मिला बूस्ट; भाव ₹20 से कम
बैंकिंग सेक्टर में हाहाकार! निफ्टी बैंक धड़ाम, HDFC Bank और Axis Bank में 5% तक की गिरावट
क्रूड 90 डॉलर पार, टूटा बाजार: सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 24200 के नीचे, RIL में तेजी
