इस स्टॉक ने 6 साल में लखपतियों को बनाया करोड़पति! ₹0.03 बना ₹42, 140900% मेगा रिटर्न; आपके पास है शेयर?

इस कंपनी ने 6 साल में 0.03 रुपये से बढ़कर 42 रुपये से ज्यादा का स्तर छूकर करीब 1,40,900 फीसदी का ऐतिहासिक रिटर्न दिया है. हालिया तिमाही में कंपनी के मजबूत नतीजों और 102 फीसदी की तेज रैली ने इसे बाजार के चर्चित मल्टीबैगर शेयरों में शामिल कर दिया है. जानें क्या है कंपनी का कारोबार.

शेयर मार्केट Image Credit: Canva/Money9live

Nurture Well Industries Multibagger Return: तेजी से बदलती शेयर बाजार की दुनिया में हर निवेशक ऐसे शेयर की तलाश में रहता है, जो कम समय में कई गुना रिटर्न दे सके. Nurture Well Industries ने अपने निवेशकों के लिए के लिए पिछले कुछ सालों में बिल्कुल ऐसा ही किया है. पिछले कुछ वर्षों में इस कंपनी के शेयर ने जबरदस्त उछाल दिखाया है और निवेशकों की दौलत कई गुना बढ़ा दी है. हालांकि इस सफर के दौरान शेयर ने उतार-चढ़ाव भी देखा. एक समय ऐसा भी आया जब इसमें लंबी गिरावट रही, लेकिन निचले स्तरों से इसमें शानदार वापसी हुई. इसने सभी नुकसान की भरपाई करते हुए दोबारा मजबूती दिखाई और निवेशकों का भरोसा जीता. आज कंपनी का मार्केट कैप करीब 970 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है.

शेयर का प्रदर्शन

सितंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच शेयर में करीब 102 फीसदी की तेजी देखने को मिली. इससे पहले जनवरी 2024 से अगस्त 2025 तक इसमें लगातार तेजी रही थी. लेकिन उसके बाद 12 महीनों में शेयर लगभग 57 फीसदी तक गिर गया. हालांकि सितंबर 2024 में इसमें जोरदार रिकवरी आई और सिर्फ एक महीने में 36 फीसदी की छलांग लगाकर इसने ज्यादातर नुकसान की भरपाई कर ली. इसके बाद तेजी का सिलसिला जारी रहा और जनवरी 2026 तक शेयर 102 फीसदी चढ़ गया. सिर्फ 2026 में अब तक यह करीब 22 फीसदी बढ़ चुका है. आज की बात करें तो स्टॉक 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 41.83 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ.

लंबी अवधि में दिखा जादू!

अगर लंबी अवधि की बात करें तो तस्वीर और भी चौंकाने वाली है. 6 साल पहले यह शेयर मात्र 0.03 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहां से बढ़कर यह 42.30 रुपये तक पहुंच गया, यानी लगभग 1,40,900% की ऐतिहासिक तेजी.

बना दिया करोड़पति!

शेयर की इस रफ्तार ने निवेशकों को मालामाल कर दिया. अगर किसी निवेशक ने 6 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते और अब तक होल्ड किया होता, तो उसकी रकम करीब 14 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाती. यह उदाहरण दिखाता है कि सही समय पर सही शेयर चुनने से शेयर बाजार किस तरह बड़ी संपत्ति बना सकता है. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अक्टूबर 2025 से शेयर 1:10 के रेशियो में स्प्लिट के बाद एक्स-स्प्लिट आधार पर ट्रेड कर रहा है. वहीं अप्रैल 2024 में कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर भी जारी किए थे. ऊपर दिया गया रिटर्न इन कॉरपोरेट एक्शन के अतिरिक्त लाभ को शामिल किए बिना बताया गया है.

Q3 (दिसंबर तिमाही) 2026 के दमदार नतीजे

दिसंबर 2026 तिमाही में कंपनी ने शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 95 फीसदी बढ़कर 34.60 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, ऑपरेशंस से आय 46 फीसदी बढ़कर 290 करोड़ रुपये पहुंच गई. EBITDA लगभग दोगुना होकर 33.19 करोड़ रुपये हो गया. मार्जिन में 280 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ और यह 11.45 फीसदी पर पहुंच गया. कंपनी के मुताबिक, हाई-डिमांड प्रोडक्ट कैटेगरी में विस्तार और बेकरी सेगमेंट में रणनीतिक एंट्री से प्रोडक्ट मिक्स मजबूत हुआ है और मार्जिन बेहतर हुए हैं. डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार, पैकेजिंग में सुधार और बेहतर संचालन प्रबंधन से ब्रांड की पहचान और विकास को गति मिली है.

कंपनी के बारे में

1995 में स्थापित Nurture Well Industries (पहले इसका नाम Integrated Industries Limited था) एक विविध खाद्य उत्पाद कंपनी है. यह ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स, बेकरी आइटम और प्रोसेस्ड फूड का निर्माण करती है. हाल के वर्षों में कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाजार उपस्थिति दोनों का विस्तार किया है.

ये भी पढ़ें- TCS की कुर्सी गई, पैसा भी डूबा, 5 साल के निचले स्तर पर शेयर, 33 फीसदी टूटा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.