तिमाही नतीजों के बाद HAL पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला-‘खरीदो’; 4800 रुपये जाएगा भाव

NUVAMA ने शेयर पर BUY की रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन FY28 के लिए टारगेट मल्टीपल को 38 गुना से घटाकर 30 गुना कर दिया है. इसकी वजह विमान डिजाइन में कंपनी का घटता एकाधिकार और BEL के मुकाबले बढ़ता वैल्यूएशन गैप बताया गया है.

HAL Image Credit: Money9live

Hindustan Aeronautics (HAL) ने Q3 FY26 में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़ा है. इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान अन्य आय का रहा, जो साल दर साल 45 प्रतिशत बढ़ी. वहीं कंपनी की आमदनी में 11 प्रतिशत की सीमित बढ़त देखने को मिली. EBITDA मार्जिन 24.3 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग फ्लैट है. 12 फरवरी के कारोबार में इसके शेयरों में हलचल देखने को मिली. जैसे ही रिजल्ट आया, इसके शेयरों में रिबाउंड आया. इस दौरान रिकवरी के साथ-साथ 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई दी.

ऑर्डर बुक मजबूत, डिलीवरी पर नजर

HAL की ऑर्डर बुक करीब 2.4 लाख करोड़ रुपये की है, जो FY25 की बिक्री का लगभग 8 गुना है. इससे कंपनी के लिए आने वाले कई सालों की ग्रोथ की अच्छी विजिबिलिटी मिलती है. हालांकि बाजार की नजर अब GE इंजन और LCA तेजस विमान की डिलीवरी पर टिकी हुई है. इन्हीं डिलीवरी में तेजी या देरी शेयर की आगे की चाल तय करेगी.

वैल्यूएशन में देरी की चिंता पहले से शामिल

NUVAMA का मानना है कि मौजूदा बाजार भाव में LCA डिलीवरी में देरी की चिंता काफी हद तक पहले ही शामिल हो चुकी है. मौजूदा कीमत पर शेयर FY28 की अनुमानित कमाई के करीब 26 गुना पर ट्रेड कर रहा है. अगर तेजस विमानों की डिलीवरी में उम्मीद से बेहतर तेजी आती है तो शेयर में दोबारा रेटिंग बढ़ने की पूरी गुंजाइश है.

टारगेट प्राइस घटाया

NUVAMA ने शेयर पर BUY की रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन FY28 के लिए टारगेट मल्टीपल को 38 गुना से घटाकर 30 गुना कर दिया है. इसकी वजह विमान डिजाइन में कंपनी का घटता एकाधिकार और BEL के मुकाबले बढ़ता वैल्यूएशन गैप बताया गया है. मार्च 2028 की अनुमानित कमाई के आधार पर नया टारगेट प्राइस 4,800 रुपये रखा गया है, जो पहले 5,800 रुपये था.

आने वाले 12 से 24 महीने में क्या देखें?

आने वाले एक से दो साल में तेजस की डिलीवरी में तेजी और इंजन सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों का समाधान सबसे अहम ट्रिगर रहेगा. इसके अलावा कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी को लेकर स्पष्टता भी कंपनी के मीडियम टर्म वैल्यूएशन को प्रभावित करेगी. NUVAMA के मुताबिक डि रेटिंग काफी हद तक हो चुकी है, अब शेयर की रिकवरी पूरी तरह एक्जीक्यूशन पर निर्भर करेगी.

शेयर का हाल

12 फरवरी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर 4,158.9 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3.06 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि बीते एक तिमाही में इसमें 12.42 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि एक साल में शेयर ने करीब 15.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद फोकस में ये शेयर, FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, भाव 10 रुपये से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

तिमाही नतीजों के बाद कहां जाएंगे Hindalco Industries के शेयर? Centrum ने बताया टारगेट, जानें क्या है टेंशन

ग्रीन एनर्जी बूम में चमके Waaree, Suzlon समेत ये शेयर, मुनाफा और रेवेन्‍यू बढ़ा, ऑर्डर बुक भी मजबूत, बन सकते हैं कुबेर का खजाना

इंफ्रा सेक्टर की इस कंपनी पर रखें नजर, 4 साल में 49% बढ़ा ऑर्डर बुक, कंपनी के पास है ₹41000 करोड़ का टेंडर

IT इंडेक्स के लिए ब्लैक फ्राइडे! भारत से लेकर अमेरिका तक कोहराम, Infosys-TCS जैसे दिग्गज 52-वीक लो पर

बाजार में भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25600 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम

ये गैस कंपनी एक शेयर पर बांटेगी ₹3.25 का डिविडेंड, नतीजों में दिखा दम, मुनाफा 11% तो रेवेन्‍यू 8.3% बढ़ा