क्या इस गिरते शेयर में लगेगा ब्रेक? कंपनी को मिले लाखों के डिफेंस ऑर्डर, भाव 100 रुपये से कम
पिछले एक तिमाही में इसमें 24.23 प्रतिशत और पिछले एक साल में करीब 34.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि लंबी अवधि की बात करें तो इस स्टॉक ने 5 साल में करीब 300 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. 2 फरवरी 2026 के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप करीब 82.37 करोड़ रुपये है. मार्च 2021 में यही शेयर 15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था, जो अब 60 रुपये पार निकल चुका है.
प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी Kranti Industries Limited (KIL) के शेयर फोकस में हैं. कंपनी को Armoured Vehicles Nigam Limited Heavy Vehicles Factory (AVNL HVF) से घरेलू खरीद ऑर्डर मिला है. यह डिफेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली एक प्रमुख सरकारी कंपनी है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी को डिफेंस से जुड़े अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए प्रिसिजन कंपोनेंट्स की मशीनिंग करनी है. इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू करीब 31.24 लाख रुपये है. कंपनी को यह ऑर्डर घरेलू स्तर पर पूरा करना है और इसकी डिलीवरी की समयसीमा 6 महीने तय की गई है. हाल के समय में इस शेयर में भारी गिरावट रही है. हालांकि, पिछले 5 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. अब इस ऑर्डर के बाद देखना होगा कि क्या गिरते शेयरों पर विराम लगता है या नहीं?
कंपनी प्रोफाइल
Kranti Industries Limited की स्थापना साल 1981 में पुणे में हुई थी. यह कंपनी पिछले चार दशकों से प्रिसिजन कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में काम कर रही है. कंपनी ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर के लिए पार्ट्स बनाती है और घरेलू के साथ साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी मौजूदगी रखती है. पुणे में कंपनी की तीन एडवांस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जहां करीब 80 हाई एंड मशीनें लगी हैं, जिनमें मल्टी एक्सिस मशीनिंग सेंटर और सीएनसी टर्निंग फैसिलिटी शामिल हैं. कंपनी अपनी Vision 2030 रणनीति के तहत इनोवेशन, डाइवर्सिफिकेशन और ऑपरेशनल एक्सीलेंस पर फोकस कर रही है.
शेयर का हाल
2 फरवरी के कारोबार में Kranti Industries का शेयर करीब 3.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.55 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 6.85 प्रतिशत टूटा है. पिछले एक तिमाही में इसमें 24.23 प्रतिशत और पिछले एक साल में करीब 34.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि लंबी अवधि की बात करें तो इस स्टॉक ने 5 साल में करीब 300 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. 2 फरवरी 2026 के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप करीब 82.37 करोड़ रुपये है. मार्च 2021 में यही शेयर 15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था, जो अब 60 रुपये पार निकल चुका है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न और वैल्यूएशन
दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.95 प्रतिशत है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.05 प्रतिशत है. कंपनी में कुल 3,347 शेयरहोल्डर्स हैं. वैल्यूएशन की बात करें तो 2 फरवरी 2026 तक कंपनी का पीई रेशियो माइनस 40.46 पर है.
इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
3 फरवरी होगा बाजार के लिए स्पेशल, 5 साल की सबसे बड़ी आएगी सिंगल-डे रैली? ये शेयर कर सकते कमाल!
बिकवाली से हाहाकार! 33 दिन में भयंकर टूटे ये 3 स्टॉक्स, लिस्ट में टाटा ग्रुप का भी शेयर शामिल
Stocks to Watch: Thermax, Indus Towers से लेकर RailTel तक फोकस में रहेंगे ये शेयर, रखें नजर!
अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने से इन सेक्टर्स को सीधा फायदा, शेयरों पर रखें नजर
