Biopharma SHAKTI से फार्मा सेक्टर में उछाल, इन दवा कंपनियों के शेयर पर रखें नजर, जानें निवेशकों को क्यों है भरोसा
केंद्रीय बजट 2026 में सरकार की Biopharma SHAKTI योजना के ऐलान के बाद फार्मा सेक्टर में जबरदस्त हलचल देखने को मिली है. 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से देश में बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर दवाओं का उत्पादन बढ़ेगा. इससे दवा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है.
Biopharma Stocks: बजट 2026 में सरकार की एक बड़ी घोषणा के बाद दवा (फार्मा) बनाने कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत को वैश्विक बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए ‘Biopharma SHAKTI’ नाम की नई योजना का ऐलान किया, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.
Biopharma SHAKTI योजना क्या है?
सरकार ने बायोफार्मा शक्ति योजना के लिए अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा है. इस योजना का मकसद देश में बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर दवाओं का उत्पादन बढ़ाना है. इससे आयात पर निर्भरता कम होगी और भारत को महंगी दवाओं के क्षेत्र में वैश्विक पहचान मिलेगी.
फार्मा शेयरों में दिखी मजबूती
इस घोषणा के बाद फार्मा कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Sun Pharmaceutical Industries के शेयरों में लगभग 1 फीसदी, Divi’s Laboratories के शेयरों में 0.08 फीसदी, Torrent Pharmaceuticals में लगभग 1 फीसदी, Cipla के शेयरों में 0.4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. आज भले ही इसके शेयरों में मामूली तेजी आई है, लेकिन इस योजना की शुरुआत होने के बाद टॉप फार्मा कंपनियों को इसका लाभ मिल सकता है. इसलिए निवेशकों को इस नजर रखना चाहिए. हालांकि कुछ फार्मा शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है.
निवेशकों को क्यों है भरोसा?
सरकार की यह पहल फार्मा सेक्टर के लिए लंबे समय में फायदेमंद साबित होगी. खासतौर पर वे कंपनियां लाभ में रहेंगी जो कॉम्प्लेक्स जेनेरिक, बायोलॉजिक्स और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी हैं. निवेशकों को उम्मीद है कि इस योजना से घरेलू फार्मा कंपनियों की ग्रोथ और तेज होगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




