इस रियल एस्टेट स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, लॉन्च किया मेगा टाउनशिप प्रोजेक्ट, शेयरों में दिख सकती हलचल!
कंपनी का मार्केट कैप करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले 3 साल में शेयर ने करीब 179.70 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि 52 हफ्ते के लो से इसमें करीब 9.92 प्रतिशत की तेजी आई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,152 रुपये पर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था.

रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी Prestige Estates Projects Ltd ने हैदराबाद में अपना नया बड़ा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिससे यह शेयर निवेशकों की रडार पर आ गया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,152 रुपये पर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था. इंट्राडे में शेयर 1,158.6 रुपये तक गया. इसका 52 हफ्ते का हाई 1,814 रुपये और लो 1,048.05 रुपये हैं.
नया प्रोजेक्ट लॉन्च
कंपनी ने हैदराबाद के तेजी से विकसित हो रहे इलाके टेलापुर में ‘Prestige Golden Grove’ नाम से एक बड़ा टाउनशिप प्रोजेक्ट लॉन्च किया है. यह प्रोजेक्ट 28.6 एकड़ में फैला हुआ है और इसका कुल सेलएबल एरिया करीब 1.036 करोड़ स्क्वायर फीट है. इस प्रोजेक्ट का कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) करीब 9,500 करोड़ रुपये आंका गया है.
प्रोजेक्ट की खास बातें
इस टाउनशिप में कुल 5,120 यूनिट्स होंगी, जिनमें 2, 3, 3.5 और 4 बेडरूम वाले घर शामिल हैं. घरों का साइज 1,169 से 3,013 स्क्वायर फीट के बीच है और कीमत 1 करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक रखी गई है, जिससे यह प्रोजेक्ट अलग अलग कैटेगरी के खरीदारों को टारगेट करता है.
लोकेशन का फायदा
टेलापुर इलाका हैदराबाद का तेजी से उभरता हुआ रेसिडेंशियल हब बन चुका है, जो IT कॉरिडोर के करीब होने और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण खरीदारों की पहली पसंद बन रहा है. यह प्रोजेक्ट आधुनिक डिजाइन, ओपन स्पेस और कई सुविधाओं के साथ बैलेंस्ड लाइफस्टाइल देने पर फोकस करता है.
कंपनी की रणनीति
Prestige Estates Projects Ltd का यह प्रोजेक्ट हाई ग्रोथ शहरों में विस्तार की रणनीति का हिस्सा है. कंपनी के चेयरमैन इरफान रजाक के अनुसार, हैदराबाद मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमिक ग्रोथ के चलते कंपनी के लिए अहम बाजार बना हुआ है.
कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड
Prestige Group पिछले करीब 40 सालों से रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रहा है. दिसंबर 2025 तक कंपनी 313 प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है, जिनका कुल एरिया 206 मिलियन स्क्वायर फीट है. साथ ही 128 प्रोजेक्ट्स की मजबूत पाइपलाइन भी है.
शेयर का ट्रेंड
कंपनी का मार्केट कैप करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले 3 साल में शेयर ने करीब 179.70 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि 52 हफ्ते के लो से इसमें करीब 9.92 प्रतिशत की तेजी आई है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.