इस NBFC पर बढ़ा प्रमोटरों का भरोसा, 50.3% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, 10% उछले शेयर, अभी 52 वीक हाई से 17% नीचे
SG Finserve में प्रमोटरों ने भरोसा दिखाते हुए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. 6 फरवरी को इसके शेयर में 10% की तेज उछाल देखने को मिली. हालांकि तेजी के बावजूद स्टॉक अभी भी अपने 52-वीक हाई ₹452.80 से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. मगर निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ाने से शेयर में आगे रिकवरी की उम्मीद बनी हुई है.
Promotor stake increase: SG Finserve Limited जिसे पहले मूंगापा सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, इसके शेयर सुर्खियों में है. शुक्रवार, 6 फरवरी को इसके शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. इसके शेयर 10 फीसदी उछलकर अपने इंट्रा डे हाई 388.65 रुपये पर पहुंच गए थे, जबकि पिछला बंद भाव 348.60 रुपये था. शेयरों में आए इस उछाल का कारण कंपनी में प्रमोटरों का बढ़ता भरोसा माना जा रहा है.
प्रमोटरों ने बढ़ाई हिस्सेदारी
ट्रेंडलाइन के मुताबिक SG Finserve में प्रमोटरों का भरोसा बढ़ा है. उन्होंने अपनी हिस्सेदारी इसमें बढ़ाई है. सितंबर 2025 में जहां ये 48.4% था, वहीं ये दिसंबर 2025 में बढ़कर सीधे 50.3% पर पहुंच गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर एसजी गुप्ता ने एसजी फिनसर्व में हिस्सेदारी बढ़ाई है. उन्होंने इसके 3 लाख शेयर खरीदे हैं. इसके लिए उन्होंने प्रति शेयर 356.32 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से भुगतान किया है. जिसकी कुल वैल्यू 10.68 करोड़ रुपये के बराबर है.
डिस्काउंट पर मिल रहा शेयर
SG Finserve के शेयर की वर्तमान कीमत 372.90 रुपये है. अभी ये अपने 52वीक हाई 452.80 रुपये से लगभग 17.7% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं. इसका 52 वीक लो लेवल 323 रुपये है. कंपनी की मार्केट कैप 2,082 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: भारत-US ट्रेड डील से इन एग्री स्टॉक्स की लगेगी लॉटरी! LT Foods समेत इन 3 शेयरों में दिख सकती है हलचल, रखें नजर
कंपनी का कारोबार
यह एक टेक-सक्षम RBI-पंजीकृत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है. यह मुख्य रूप से भारतीय कॉर्पोरेट्स के चैनल भागीदारों (डीलर, वितरक, खुदरा विक्रेता, आपूर्तिकर्ता और लॉजिस्टिक्स प्रदाता) को सप्लाई चेन फाइनेंसिंग और MSMEs को लोन देती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगले हफ्ते डिविडेंड की बरसात! 40 से ज्यादा कंपनियां देंगी कमाई का मौका, Hero MotoCorp, BDL समेत ये लिस्ट में शामिल
सोमवार को लेदर एंड फुटवियर सेक्टर की इन तीन कंपनियों पर रहेगी नजर, न के बराबर कर्ज, 490% तक रिटर्न
भारत-US ट्रेड डील से इन एग्री स्टॉक्स की लगेगी लॉटरी! LT Foods समेत इन 3 शेयरों में दिख सकती है हलचल, रखें नजर
Q3FY26 में कमाई का धमाका… पावर से ऑयल तक इन 5 कंपनियों ने 100% से ज्यादा बनाया मुनाफा
