TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

ये रेलवे कंपनी 3:5 रेशियो में बांटेगी बोनस शेयर, 2110% का दिया मल्‍टीबैगर रिटर्न, मुकुल अग्रवाल समेत इन दिग्‍गजों का है दांव

रेलवे कंपनी Concord Control Systems Limited जल्‍द ही शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देगी. इसके लिए बोर्ड से सिफारिश की है. जल्‍द ही इसके रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाएगा. इस रेलवे स्‍टॉक में मुकुल अग्रवाल और आशीष कचोलिया समेत कुछ और दिग्‍गजों ने भी दांव लगा रखा है. इसके शेयर आजकल फोकस में है.

CONCOR के शेयर में बीते एक साल में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Concord Control Systems Limited (CCSL): मल्‍टीबैगर रेलवे स्टॉक कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्‍टम्‍स जल्‍द ही अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देगा. इसके लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयरों की सिफारिश की है. उन्‍होंने 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर देने की बात कही है. इसके लिए 30 सितंबर को होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग में फैसला लिया जाएगा. जल्‍द ही बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान होगा.

कंपनी ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि बोनस शेयर के तहत हर 5 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर (₹10) पर निवेशकों को 3 बोनस शेयर मिलेंगे. यह बोनस इश्यू कंपनी के कैपिटल रिडेम्पशन रिजर्व, सिक्योरिटीज प्रीमियम या जनरल रिजर्व से फंड किया जाएगा.

शेयरों में जबरदस्त उछाल

कंपनी के बोनस शेयर के ऐलान से सोमवार यानी 8 सितंबर को कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिली. इसने 3.6% की तेजी दर्ज, जिससे शेयर ₹2,438.25 से उछलकर ₹2,525 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप ₹1,500 करोड़ से ज्यादा है.

इन दिग्‍गजों का भी लगा है दांव

मुकुल महावीर अग्रवाल: 2,40,000 शेयर (3.81%)

आशीष कचोलिया: 76,433 शेयर (1.21%)

आशा मुकुल अग्रवाल: 95,542 शेयर (1.52%)

मल्टीबैगर रिटर्न्स से निवेशकों की बल्ले-बल्ले

कंपनी का शेयर 52-वीक के लो ₹971.15 से 160% ऊपर है. अभी शेयर की वर्तमान कीमत 2430.15 रुपये है. एक हफ्ते में ये 23 फीसदी तक उछल गए है. 3 साल में इसने 2110 फीसदी का मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: 25 रुपये से सस्‍ते इस पेनी स्‍टॉक ने 30 दिन में डबल किया पैसा, आज भी लगा अपर सर्किट, एक महीने में 96% उछला

तैयार किया पहला स्‍वदेशी प्रोपल्शन सिस्टम

Concord Control Systems के अनुसार कंपनी ने देश का पहला स्वदेशी जीरो-एमिशन प्रोपल्शन सिस्टम तैयार किया है, जो डीजल लोकोमोटिव्स को इलेक्ट्रिक में बदलने की क्षमता रखता है. इस सिस्टम में Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरियां और DC चॉपर-बेस्ड ड्राइव का इस्तेमाल होता है, जिससे लोकोमोटिव केवल जरूरत के समय ही चलेगा. इससे ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण भी नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.