TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

25 रुपये से सस्‍ते इस पेनी स्‍टॉक ने 30 दिन में डबल किया पैसा, आज भी लगा अपर सर्किट, एक महीने में 96% उछला

सुपरमार्ट स्‍टोर कंपनी Osia Hyper Retail के शेयरों में पिछले कुछ सेशन से जबरदस्‍त तेजी देखने को मिल रही है. पिछले एक महीने में इसके शेयर के भाव लगभग डबल हो गए हैं, जिसकी वजह से इसमें दांव लगाने वालों को बंपर मुनाफा हो रहा है. तो क्‍यों बनी हुई है इसके शेयरों में तजी जानें वजह.

Osia Hyper Retail के शेयरों में आई जबरदस्‍त तेजी, लगा अपर सर्किट Image Credit: money9

Osia Hyper Retail: सुपरमार्ट स्‍टोर चलाने वाली कंपनी Osia Hyper Retail के शेयर लगातार फर्राटा भर रहे हैं. इसके शेयरों में पिछले कुछ सेशंस से लगातार 5% का अपर सर्किट लगा. 8 सितंबर को भी इसके शेयर 5 फीसदी चढ़कर NSE पर ₹23.42 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए. इसी के साथ आज भी इसमें अपर सर्किट लग गया. 25 रुपये से सस्‍ते इस पेनी स्‍टॉक में आए इस उछाल से निवेशकों की खूब चांदी हो रही है. इसमें दांव लगाने वालों का पैसा लगभग डबल हो गया है. क्‍योंकि इसके शेयर करीब एक महीने में 96% से ज्‍यादा उछल गए हैं.

Osia Hyper Retail के शेयर में पिछले कुछ सेशन से लगातार अपर सर्किट लग रहे हैं. जिसकी वजह से इसके शेयरों की कीमत में अचानक तेजी आ गई है. 12 अगस्‍त को जहां इसके शेयरों की कीमत ₹11.30 थी, वहीं 8 सितंबर तक ये बढ़कर ₹23.42 पर पहुंच गए हैं. यानी इस शेयर ने इस शेयर ने महज एक महीने में अपनी कीमत लगभग दोगुनी कर ली है. इसके शेयर 30 दिनों में 96.97% तक उछले हैं. फिलहाल यह 200-दिन के SMA के करीब ट्रेड कर रहा है.

शेयरों ने दिया धांसू रिटर्न

पिछले हफ्ते शेयर ने 27.49% की बढ़त बनाई, जबकि पिछले तीन महीनों में 11.05% की बढ़ोतरी देखी गई. हालांकि सालाना आधार पर यह शेयर 38.53% नीचे आया है. 8 सितंबर 2025 को Osia Hyper Retail का मार्केट कैप ₹367 करोड़ दर्ज किया गया.

प्रमोटर्स और FII का बढ़ता भरोसा

Osia Hyper Retail के शेयरों में निवेशकों ने भी काफी दिलचस्‍पी दिखाई. यही वजह है कि जून 2025 में प्रमोटर्स ने 65 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे, वहीं FII ने भी 4.24 लाख शेयरों की खरीदारी की. इस वजह से प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 47.53% और FII की 0.52% हो गई.

यह भी पढ़ें: NSDL से भी बड़े IPO की होगी एंट्री, LG Electronics अक्टूबर में खोलेगी ₹15000 करोड़ का पिटारा, बेचेगी 10.2 करोड़ शेयर

कंपनी के तिमाही नतीजे भी हैं खास

Q1FY26 में कंपनी ने ₹326.48 करोड़ की नेट सेल दर्ज की, जबकि नेट प्रॉफिट ₹8.04 करोड़ रहा जो Q4FY25 के ₹0.53 करोड़ के मुकाबले 1417% की जबरदस्त बढ़ोतरी है.

क्‍या करती है कंपनी?

2014 में अहमदाबाद से शुरू हुई Osia Hypermart एक सुपरमार्ट स्‍टोर है. गुजरात के 11 शहरों में इसके 11 स्टोर्स हैा. कंपनी अपने ग्राहकों को एक बड़ा रिटेल मॉल जैसा अनुभव उपलब्ध कराने और हर परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए जानी जाती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.