अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरों में 8 दिनों में 50% उछाल, जानिए कितनी पहुंच गई कीमत

कभी रिटेल निवेशकों की पसंदीदा कंपनी रही रिलायंस पावर के दिन फिर से लौट आए है. रिलायंस पावर के शेयर आठवें दिन अपर सर्किट को छुआ.

रिलायंस पावर के शेयर की कीमत आठ दिनों में 50% बढ़ी Image Credit: Kapil Patil/Hindustan Times via Getty Images

भारी कर्ज में डूबे बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) की रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर आज लगातार आठवें दिन अपर सर्किट पर पहुंच गए. BSE पर यह एक बार फिर 5% के अपर सर्किट के साथ 46.36 रुपये पर पहुंच गया. यह इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर है. इस बढ़त के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 18,622.68 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

शेयर में उछाल के कारण

विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) की ओर से गारंटर के रूप में लोन सेटलमेंट की घोषणा के बाद, रिलायंस पावर के शेयर ऊपरी सर्किट में पहुंच गए हैं. वहीं 16 सितंबर को, रिलायंस पावर के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा, जब कंपनी को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा ऑर्डर मिला. कंपनी ने कहा कि उसे सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 500 MW/1000 MWh का एक बड़ा बैटरी स्टोरेज कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट रिलायंस पावर को दुनिया की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा स्टोरेज परियोजनाओं में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करता है.

पिछले शुक्रवार को, रिलायंस पावर ने फंडरेसिंग प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बोर्ड बैठक की तारीख तय की. कंपनी ने कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक 3 अक्टूबर 2024 को होगी, जिसमें दीर्घकालिक संसाधनों को जुटाने पर चर्चा की जाएगी.” इसमें एंकर इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट, राइट्स इश्यू और फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड शामिल हैं. इस घोषणा ने भी शेयरों को बढ़त दिलाने में भूमिका निभाई.

17 सितंबर 2024 को, रिलायंस पावर ने VIPL के लिए गारंटर के रूप में सभी कर्ज सेटलमेंट की जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि VIPL का ₹3,872.04 करोड़ का कर्ज पूरी तरह से क्लीयर कर दिया गया है. रिलायंस पावर ने CFM एसेट रिस्ट्रक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ सभी विवादों का समाधान कर लिया है.

शेयर की कीमत में उछाल

विश्लेषकों के अनुसार, रिलायंस पावर के शेयरों पर निवेशकों का ध्यान बना हुआ है. हालांकि, शेयर बाजार से अनिल अंबानी पर लगे प्रतिबंध के कारण कुछ नकारात्मक असर पड़ा. फिर भी, कंपनी धीरे-धीरे अपने कर्ज से बाहर निकल रही है.

मिंट में छपे एक रिपोर्ट के मुताबिक, चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगडिया के अनुसार, “रिलायंस पावर का शेयर आज ₹46.35 पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके पिछले उच्च स्तर के अनुरूप है. पिछले कुछ महीनों में यह लगातार उच्चतम और निम्नतम स्तर बना रहा है, जो एक मजबूत तेजी का संकेत है.” उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए ₹58 से ₹62 की रेंज में एक पोशिजनल टारगेट की सिफारिश की गई है.

रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी आने से निवेशकों को फायदे का सौदा मिल सकता है. खासकर जब कंपनी ने अपने कर्ज के मुद्दे को सुलझा लिया है.

Latest Stories

अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 22 रुपये तक मिल रहा डिविडेंड, Angel One समेत 10 कंपनियां करेंगी एक्स-डिविडेंड ट्रेड, जानें रिकॉर्ड डेट

21% हिस्सेदारी, 10 साल का भरोसा! Vijay Kedia इस ‘छोटी ऑटो कंपनी’ पर क्यों लगा रहे हैं बड़ा दांव?

भारत- रूस तेल खरीद पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ट्रंप को ऐसे दिया झटका, जानें फैसले में क्यों हुआ भारत का जिक्र

₹50000 करोड़ का डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बूम, मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ता मार्जिन;क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये दो शेयर

डिफेंस सेक्टर में हलचल: ₹3.6 लाख करोड़ की मंजूरी से HAL समेत 5 कंपनियों को मिलेगा बूस्ट, राफेल डील से चमकेगा डिफेंस शेयरों का सितारा

ट्रंप टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झूमा बाजार, वॉल स्ट्रीट में तेजी; Dow-Nasdaq-S&P-Gift Nifty हरे निशान में