SBI vs HDFC Bank: कौन है बैंकिंग सेक्‍टर का धुरंधर, कमाई में किसने मारी बाजी, जानें रिटर्न में किसका पलड़ा भारी

SBI और HDFC Bank दोनों ने हाल ही में जारी किए गए तिमाही नतीजों में मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन मुनाफा, नेट इंटरेस्ट इनकम और लोन ग्रोथ के मामले में SBI ने बढ़त बनाई और शेयर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. वहीं एचडीएफसी बैंक ने भी कुछ मामलों में बेहतर प्रदर्शन किया. तो दोनों में किसमें ज्‍यादा दम दिख रहा है, जानिए पूरी डिटेल.

SBI vs HDFC bank Q3 results Image Credit: canva/chatgpt AI image

SBI vs HDFC Bank Q3 results: बैंकिंग सेक्‍टर की दो दिग्‍गज कंपनियों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC Bank ने हाल ही में नतीजे जारी किए हैं. दोनों ने बेहतर प्रदर्शन किया. जिसके चलते एसबीआई के शेयरों में सोमवार को जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली थी. NSE पर स्टॉक 6.5% से ज्यादा उछलकर 1,139.70 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गया. ये तेजी 10 फरवरी को भी जारी रही और इसने 1,154 रुपये का नया ऑल टाइम हाई बनाया. HDFC Bank के शेयरों में भी तेजी का रुख रहा. अभी तक इसका इंट्रा डे हाई 940.90 रुपये दर्ज किया गया है. बैंकिंग सेक्‍टर के इन दोनों महारथियों में अगर आप दांव लगाने की सोच रहे हैं तो इनकी कमाई से लेकर प्‍लान आदि के बारे में जान लीजिए.

इन फैक्‍टर्स ने किया सपोर्ट

दिसंबर तिमाही में SBI ने अब तक का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया. बैंक का नेट प्रॉफिट 24.4% बढ़कर 21,028 करोड़ रुपये रहा. कोर इनकम में मजबूती, एसेट क्वालिटी में सुधार और SBI म्यूचुअल फंड से मिले 2,200 करोड़ रुपये के विशेष डिविडेंड ने मुनाफे को सपोर्ट किया.

नेट प्रॉफिट में कौन आगे?

HDFC Bank का नेट प्रॉफिट 18,653 करोड़ रुपये रहा, जो SBI से कम है. हालांकि अगर विशेष डिविडेंड हटा दें तो SBI का मुनाफा 18,828 करोड़ रुपये रहता है, जो लगभग HDFC Bank के बराबर है. नेट इंटरेस्ट इनकम के मामले में SBI ने बढ़त बनाई. बैंक का NII 45,190 करोड़ रुपये रहा, जबकि HDFC Bank का 32,615 करोड़ रुपये. एडवांस भी SBI के 46 लाख करोड़ रुपये रहे, जो HDFC से काफी ज्यादा हैं.

एसेट क्‍वालिटी में सुधार

दोनों बैंकों की एसेट क्वालिटी देखें तो इनमें सुधार देखने को मिला. SBI का ग्रॉस NPA घटकर 1.57% और नेट NPA 0.39% पर आ गया. वहीं HDFC Bank का ग्रॉस NPA 1.24% और नेट NPA 0.42% रहा.

यह भी पढ़ें: 1 रुपये से सस्‍ते शेयर का कमाल, 1 दिन में 7% उछला, फंड जुटाने की तैयारी में कंपनी, PE 8x, क्‍या खरीदने का सही मौका

लोन ग्रोथ गाइडेंस बढ़ा

SBI ने FY26 के लिए लोन ग्रोथ गाइडेंस भी बढ़ाकर 13-15% कर दी है. दूसरी तरफ HDFC Bank का ऊंचा लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो चिंता का कारण बना हुआ है.

शेयरों की परफॉर्मेंस

State Bank of India के शेयर की वर्तमान कीमत 1,141.60 रुपये है. एक महीने में ये करीब 13 फीसदी चढ़ा है. सालभर में इसमें 53 फीसदी का उछाल आया है. 3 साल में इसने 108 पर्सेंट और 5 साल में 189 पर्सेंट का रिटर्न दिया है. HDFC Bank के शेयर की अभी कीमत 939.20 रुपये है. 6 महीने में ये भले ही थोड़ा लुढ़का हो लेकिन साल भर में ये करीब 10 फीसदी चढ़ा है. 3 साल में इसमें 14 फीसदी और 5 साल में 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.