Nifty और Sensex हरे निशान में खुले, बैंकिंग स्टॉक में तेजी, LIC 4 फीसदी तक चढ़ा, रुपये में भी मजबूती
सुबह से ही GIFT Nifty के संकेत बता रहे थे कि बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है और ठीक वैसा ही हुआ. BSE Sensex और NSE Nifty दोनों ही इंडेक्स बढ़त के साथ खुले. हालांकि गुरुवार को भी बाजार ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन ऊंचे स्तरों पर टिक नहीं पाया था और पूरे दिन बिकवाली देखने को मिली थी.
Share Market 22 May: शेयर बाजार में आज हल्की तेजी के शुरूआत देखने को मिली. सुबह से ही GIFT Nifty के संकेत बता रहे थे कि बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है और ठीक वैसा ही हुआ. BSE Sensex और NSE Nifty दोनों ही इंडेक्स बढ़त के साथ खुले. हालांकि गुरुवार को भी बाजार ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन ऊंचे स्तरों पर टिक नहीं पाया था और पूरे दिन बिकवाली देखने को मिली थी. ऐसे में आज की मजबूत शुरुआत ने निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक बढ़ाया है.
निफ्टी और सेंसेक्स हरे निशान पर
शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली और Nifty 50 हरे निशान पर खुला. कारोबार के दौरान निफ्टी 113.70 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,768.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. पिछला बंद स्तर 23,654.70 था, जबकि आज Nifty 23,671.20 पर खुला. यानी बाजार ने पिछले बंद स्तर के मुकाबले करीब 16.50 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुरुआत की.
वहीं शेयर बाजार में आज BSE Sensex ने भी मजबूत शुरुआत की. पिछला बंद स्तर 75,183.36 था, जबकि आज सेंसेक्स 75,260.39 पर खुला. यानी बाजार ने पिछले बंद स्तर के मुकाबले करीब 77.03 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया. इसके बाद बाजार में तेजी और बढ़ी और सेंसेक्स 491.71 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 75,675.07 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
| इंडेक्स | पिछला बंद स्तर | आज का ओपन | शुरुआती बढ़त |
|---|---|---|---|
| Nifty 50 | 23,654.70 | 23,671.20 | 16.50 अंक (+0.07%) |
| BSE Sensex | 75,183.36 | 75,260.39 | 77.03 अंक (+0.10%) |

टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स

ग्लोबल इंडेक्स और रुपये का हाल
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. USD/INR का रेट बढ़कर 96.188 के स्तर पर पहुंच गया. इसमें 0.157 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

आज इन कंपनियों पर रहेगी बाजार की नजर
LIC के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर ₹810.50 के दिन के निचले स्तर से उछलकर ₹839 के उच्च स्तर तक पहुंच गया. यानी शेयर में करीब ₹28.50 की तेजी दर्ज हुई. प्रतिशत के हिसाब से देखें तो LIC का शेयर दिन के निचले स्तर से करीब 3.52 प्रतिशत तक चढ़ा.
यह भी पढ़ें: पावर सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 5 साल में 1 लाख बने 23 करोड़, 80 पैसे के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
OFS से हिला Central Bank of India का स्टॉक, सरकार 8% हिस्सेदारी बेचेगी, फ्लोर प्राइस ₹31 तय, जानें पूरा मामला
कभी नजरअंदाज किया जाता था यह ऑटो शेयर, आज निवेशकों की वॉचलिस्ट में सबसे ऊपर, 3 साल में 15 गुना भागा स्टॉक
20% अपर सर्किट पर पहुंचा यह डिफेंस स्टॉक, भारतीय सेना के लिए सफल ड्रोन ट्रायल ने मचाया धमाल
