बाजार में बिकवाली का दबाव, निफ्टी 25500 के नीचे, ऑटो-मेटल इंडेक्स में तेजी, गिरते बाजार में SBI उछला

निफ्टी पर SBI, हिंडाल्को, JSW स्टील, आइशर मोटर्स और TMPV प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, अपोलो हॉस्पिटल्स और टेक महिंद्रा दबाव में नजर आए. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, मेटल और PSU बैंकिंग में तेजी देखने को मिली.

NSE Image Credit: NSE

Stock Market Opening Bell: 20 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार फ्लैट खुला. उसके कुछ ही देर बाद बिकवाली का दबाव बढ़ा. सेंसेक्स 280 अंक या 0.31 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 82.997 पर खुला, जबकि निफ्टी 90 अंक या 0.31 फीसदी फिसलकर 25,495 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. एडवांस-डिक्लाइन रेशियो नेगेटिव रहा. इस दौरान 1029 शेयरों में तेजी, 1242 शेयरों में गिरावट और 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी पर SBI, हिंडाल्को, JSW स्टील, आइशर मोटर्स और TMPV प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, अपोलो हॉस्पिटल्स और टेक महिंद्रा दबाव में नजर आए. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, मेटल और PSU बैंकिंग में तेजी देखने को मिली.

SBI में तेजी

आज के शुरुआती कारोबार में SBI के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर1,051 रुपये के भाव पर चला गया.

रुपया हल्की कमजोरी के साथ खुला

रुपये ने मंगलवार को डॉलर के मुकाबले हल्की कमजोरी दिखाई. रुपया 90.94 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में इसका क्लोजिंग लेवल 90.91 था.

सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, मेटल और PSU बैंकिंग शेयर चमके

सोर्स-NSE

निफ्टी के टॉप गेनर

सोर्स-NSE

निफ्टी के टॉप लूजर

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार ( 9:08 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी में 12 अंकों की तेजी देखने को मिली थी.
  • जापान के निक्केई में 576 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 4 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में हल्की बढ़त देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 13 अंकों की तेजी रही.
  • कोरियाई बाजार कॉस्पी में 0.11 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

सोमवार को कैसा रहा था बाजार?

भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 19 दिसंबर को कमजोरी का माहौल रहा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 324 अंक फिसलकर 83,246 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 108 अंक की गिरावट के साथ 25,585 पर बंद हुआ. सेक्टोरल फ्रंट पर ऑटो और FMCG को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली. खासतौर पर मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहा, जहां इसमें 1.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें- इस छोटी कंपनी का कमाल! किया ₹100 करोड़ का एक्सपोर्ट, भाग रहा शेयर, भाव ₹5 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बोनस शेयर और स्‍टॉक स्प्लिट के ऐलान से गोली की तरह भागा ये फार्मा स्‍टॉक, 6% तक उछला, 5 टुकड़ों में बंटेगा शेयर

ईरान-इजराइल टेंशन से LNG सप्लाई प्रभावित, GNFC की यूरिया प्रोडक्शन पर पड़ सकता है असर; एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

कतर का एक बयान और बिखर गया शेयर मार्केट, 45 मिनट में 600 अंक टूटा; निवेशकों के डूबे 2.68 लाख करोड़ रुपये

Mazagon Dock के शेयर में फिर तेजी, एक सप्ताह में 10 फीसदी उछाल; क्या 3000 रुपये तक पहुंचेगा स्टॉक?

Closing Bell: 1097 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट; ICICI बैंक और SBI के शेयर धड़ाम

Adani ग्रुप का यह शेयर करेगा मालामाल! ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट, ये फैक्टर बनेंगे तेजी का कारण