हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा चढ़ा, Adani Enterprises के शेयर 52-वीक हाई पर पहुंचे
आज बाजार में कई बड़ी कंपनियों के Q4FY26 नतीजे जारी होंगे, जिनमें Tata Steel, Power Grid Corporation of India, Gland Pharma, Deepak Nitrite, NHPC Limited, Steel Authority of India Limited सहित कई अन्य कंपनियां शामिल हैं.
Stock Market Opening Bell : शेयर बाजार में आज सुबह हल्की तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में IT और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को सपोर्ट मिला. सुबह 9:19 बजे तक निफ्टी 39.30 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 23,733.35 पर कारोबार कर रहा था. वहीं सेंसेक्स भी 126.51 अंक यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 75,525.23 पर ट्रेड कर रहा था. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी और ऑटो शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली.
इन बातों पर भी निवेशकों की नजर
घरेलू मोर्चे पर सरकार ने चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की है. यह पिछले चार वर्षों में पहली बार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी मानी जा रही है. वैश्विक स्तर पर निवेशक अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के बीच चल रही उच्च स्तरीय वार्ता के दूसरे दिन के नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं. इस दौरान ताइवान मुद्दे को लेकर चीन की ओर से सख्त रुख भी सामने आया है.
डॉलर के मुकाबले रुपया 96 के करीब पहुंचा
डॉलर के मुकाबले रुपये में आज कमजोरी देखने को मिली. कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त के बीच रुपया 11 पैसे टूटकर 95.87 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 95.76 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान रुपया और गिरकर 95.95 प्रति डॉलर तक पहुंच गया.
Adani Enterprises के शेयर एक साल के हाई पर
आज के शुरुआती कारोबार में Adani Enterprises के शेयर अपने एक साल के हाई पर पहुंच गए हैं. शेयर कारोबार के दौरान 2803 के हाई पर पहुंच गए. दरअसल, गौतम अडानी ने अमेरिका की मार्केट रेगुलेटर U.S. Securities and Exchange Commission (SEC) के साथ चल रहे धोखाधड़ी मामले को सुलझाने के लिए 60 लाख डॉलर देने पर सहमति जताई है. जिसका असर इसके स्टॉक पर देखने को मिला है.
कमोडिटी मार्केट का हाल
कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल में तेजी रही. ब्रेंट क्रूड का मई वायदा 1.12 फीसदी बढ़कर $106.90 प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं सोना और चांदी वायदा में दबाव देखा गया, जहां सोना 1.43 फीसदी और चांदी 4.69 फीसदी गिरकर कारोबार कर रही थी.
आज के प्रमुख Q4 नतीजे
आज बाजार में कई बड़ी कंपनियों के Q4FY26 नतीजे जारी होंगे, जिनमें Tata Steel, Power Grid Corporation of India, Gland Pharma, Deepak Nitrite, NHPC Limited, Steel Authority of India Limited सहित कई अन्य कंपनियां शामिल हैं.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:06 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 752 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 234 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.07 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 150 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 3 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?
14 मई को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. BSE Sensex 790 अंकों यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 75,399 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NIFTY 50 भी 277 अंक यानी 1.18 फीसदी चढ़कर 23,690 पर क्लोज हुआ. बाजार में मेटल, बैंकिंग, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. दूसरी ओर IT सेक्टर के शेयर दबाव में रहे और इनमें बिकवाली हावी रही.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
62% सस्ता मिल रहा आशीष कचोलिया का यह शेयर, 100% बढ़ा मुनाफा, कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
इस कंपनी के मुनाफे में 104% की उछाल, डिविडेंड का भी मिला तोहफा, 52 वीक लो से लगातार भाग रहे शेयर
Stocks to Watch : Tata Motors, United Spirits, JSW Steel समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
