आईटी, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में भारी गिरावट, सेंसेक्स 80,000 और निफ्टी 24,000 से नीचे बंद
इस सप्ताह बाजार में दो कारोबारी सत्रों में बाजार जितना ऊपर चढ़ा, गुरुवार को उससे ज्यादा नीचे चला गया. सेंसेक्स जहां फिर से 80 हजार से नीचे चला गया है. वहीं निफ्टी अब 24 हजार से नीचे बंद हुआ. सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सेक्टर में देखने को मिले. इसके अलावा ऑटो और रियल्टी सेक्टर के इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटे.
Summary
- बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ की गिरावट
- सेंसेक्स के 30 में से 29 स्टॉक लाल निशान में बंद, निफ्टी के 50 में से 46 लाल
- सेंसेक्स 1190 और निफ्टी 361 अंक गिरकर बंद
- IT के शेयरों में आया भूचाल
- TITAN के शेयरों में आई भारी गिरावट
Live Coverage
-
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ की गिरावट
बीएसई में गुरुवार को 4,049 स्टॉक्स में कारोबार हुआ. इनमें से 2,241 में तेजी रही और 1,702 में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान 203 स्टॉक एक साल के हाई पर पहुंचे, जबकि 23 एक साल के सबसे निचले स्तर पर आ गए. इसके अलावा इस दौरान 364 स्टॉक में अपर सर्किट लगा, जबकि 218 लोअर सर्किट में बंद हुए. गुरुवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,43,55,547.23 करोड़ रुपये यानी 5.25 लाख करोड़ डॉलर रहा. बुधवार की तुलना में इसमें 1,00,366.91 करोड़ रुपये की कमी हुई है. वहीं, एनएसई में गुरुवार को
-
सेंसेक्स के 30 में से 29 स्टॉक लाल निशान में बंद, निफ्टी के 50 में से 46 लाल
गुरुवार को सेंसेक्स के 30 में 29 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स में सिर्फ SBI का शेयर हरे निशान में बंद हुआ. 3.36 फीसदी की गिरावट के साथ महिंद्रा टॉप लूजर रहा. इसके अलावा इन्फोसिस, एचसीएल भी टॉप लूजर स्टॉक रहे. इसी तरफ निफ्टी के भी 50 में से 46 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए. इनमें 5.41 फीसदी के साथ एसबीआई लाइफ टॉप लूजर स्टॉक रहा. इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ, महिंद्रा और इन्फोसिस निफ्टी में भी टॉप लूजर्स में शामिल रहे.
-
सेंसेक्स 1190 और निफ्टी 361 अंक गिरकर बंद
सेंसेक्स बुधवार 80,234.08 अंक पर बंद हुआ. गुरुवार सुबह हल्के उछाल के साथ 80,281.64 अंक पर खुला और 80,447.40 अंक का हाई बनाया. लेकिन, टॉप से हुई बिकवाली के दबाव में 78,918.92 का लो बनाया.इसके बाद 1.48 % की गिरावट के साथ 79,043.74 अंक पर बंद हुआ.इसी तरह निफ्टी 1.49 % की गिरावट के साथ 23,914.15 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी भी हल्के उछाल के साथ 24,274.15 के स्तर पर खुला. इस दौरान 24,345.75 अंक हाई रहा और 23,873.35 अंक लो रहा.
-
IT के शेयरों में आया भूचाल
आज बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. जिससे सभी सेक्टर पर इसका असर पड़ता दिख रहा है. इस गिरावट का सबसे बड़ा असर Nifty It इंडेक्स में देखने को मिल रहा है. आज ( 2 बजकर, 23 मिनट तक) पर इस इंडेक्स में 2 फीसदी तक की गिरावट देखी गई. इस इंडेक्स में शामिल 10 शेयरों गिरावट देखी जा रही है. आज इंफोसिस जैसे शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा टूटते दिख रहे हैं. आज के कारोबार में जबरदस्त वॉल्यूम देखी जा रही है.
-
TITAN के शेयरों में आई भारी गिरावट
आज बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है. जिसका असर दिग्गज शेयरों पर पड़ता दिख रहा है. आज TITAN के शेयर 2.43 फीसदी गिरावट के साथ3,212 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.
-
Colgate पर आई Goldman Sachs की राय
Colgate पर आई Goldman Sachs ने SELL रेटिंग दी है साथ ही इसका लक्ष्य 2,750 रुपये प्रति शेयर बताया है. अभी इसके शेयर 0.15 फीसदी तेजी के साथ 3,022 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहै हैं.
-
इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर टूटे
निफ्टी पर आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही है. इंफोसिस में 2.8 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.7 फीसदी और एचसीएल टेक में 2.2 फीसदी की गिरावट के देखने को मिल रही है.
-
बुरी तरह टूटा स्टॉक मार्केट
बीएसई सेंसेक्स 896.36 अंक या 1.12 फीसदी गिरकर 79,607.48 पर आ गया. निफ्टी 251.20 अंक या 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 24,023 पर आ गया. निफ्टी पर आईटी और ऑटो स्टॉक सबसे ज्यादा गिरावट वाले रहे. आईटी और ऑटो इंडेक्स में क्रमश 1.7 फीसदी और 0.8 फीसदी की गिरावट आई.
-
HDFC BANK का मार्केट कैप पहली बार 14 लाख करोड़ के पार
आज देश की दिग्गज निजी बैंक एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप पहली बार 14 लाख करोड़ के पार पहुंच गया. आज, गुरुवार को इसके शेयरों ने 1,836 रुपये का ऑल टाइम हाई टच किया. लेकिन बाद में मुनाफावसूली देखी गई. जिससे इसका मार्केट कैप घटकर 14 लाख करोड़ से नीचे आ गया. अभी HDFC Bank मार्केट कैप के लिहाज से तीसरी बड़ी कंपनी है.
-
NTPC Green के शेयरों में तेजी
NTPC Green के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. फिलहाल स्टॉक 2.74 फीसदी की तेजी के साथ 124.98 रुपये पर कारोबार कर रहा है. स्टॉक आज 127.49 रुपये के लेवल पर पहुंचा. बीते दिन NTPC Green के शेयर 121.65 पर क्लोज हुए थे.
-
बाजार में आई बड़ी गिरावट
आज बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सेक्स फिलहाल 742 अंक गिरकर 79,496 वहीं निफ्टी 214 अंक फिसलकर 24,065 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. आज IT के शेयर बुरे तरह पिटते नजर आ रहे हैं.
-
बाजार में फिर बिकवाली
आज शुरुआती कारोबार के बाद बाजार में बिकवाली देखी जा रही है. सेंसेक्स फिलहाल 362 अंक गिरकर 79,837 वहीं निफ्टी 116 अंक फिसलकर 24,155 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. आज अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है.
-
IT के शेयरोें में आई गिरावट
आज के कारोबार में आईटी के शेयर दबाव में ट्रेड करते नजर आ रहे हैं. निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. इस इंडेक्स में शामिल इंफोसिस के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखी जा रही है.
-
NTPC Green Enegy के शेयर लाल से हरे निशान में आए
आज बाजार में हल्की तेजी देखी जा रही है. आज के कारोबार में NTPC Green Enegy के शेयरों में गिरावट के बाद अब तेजी देखी जा रही है. इसके शेयर फिलहाल 2.59 फीसदी तेजी के साथ 124.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
-
NTPC Green Enegy के शेयरों में बिकवाली
आज बाजार में हल्की तेजी देखी जा रही है. लेकिन NTPC Green Enegy के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है. इसके शेयर 2.47 फीसदी गिरावट के साथ 119.18 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
-
हरे निशान में खुला बाजार
आज भारतीय शेयर बाजार तेजी में खुलता नजर आ रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 13 अंक तेजी के साथ 80,254 के स्तर पर तो वहीं निफ्टी भी 7 अंक चढ़कर 24,282 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी-50 में शामिल 50 शेयरों में 20 शेयर तेजी में वहीं, 30 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. कारोबार के दौरान FMCG के शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है.
-
आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
कल बाजार में शानदार तेजी देखी गई थी. आज बाजार के साथ-साथ कुछ चुनिंदा शेयरों पर सभी की निगाह रहने वाली है. इन शेयरों में Adani Green Energy ,Welspun Corp, Sonata Software, Vedanta, Godrej Properties, Natco Pharma, HERO MOTOCORP और Tech Mahindra शामिल हैं.
-
एशियाई बाजारों का अपडेट
आज गिफ्ट निफ्टी में तेजी देखी जा रही है. गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 28 चढ़कर 24,327 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है.
निक्केई में 146 अंकों की तेजी देखी जा रही है.
हैंग सेंग 219 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.
ताइवान स्टॉक एक्सचेंज (TWSE) में 209 अंकों की गिरावट में ट्रेड कर रहा है.
सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम 0.21 फीसदी तेजी में कारोबार कर रहा है.
कोरिया का बाजार कॉस्पी 0.02 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. -
कैसा रहा था कल का बाजार
कल यानी बुधवार को बाजार हरे निशान में बंद हुआ था. सेंसेक्स 80,511.15 के हाई से 281 अंक फिसलकर 80,234.08 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 18 स्टॉक हरे निशान में बंद हुआ, जबकि 12 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स में आज अडानी पोर्ट 6.29 फीसदी के उछाल के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा. वहीं, टाइटन 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा. इसी तरह निफ्टी में 12 फीसदी के उछाल के साथ अडानी एंटरप्राइजेज टॉप गेनर स्टॉक रहा, जबकि हिंडाल्को 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा था.
