बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा और निफ्टी 25500 के ऊपर, IT शेयरों में तेजी
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार बढ़त के साथ खुला. सेंसेक्स 255 अंक और निफ्टी 78 अंक चढ़कर 25,500 के ऊपर ट्रेड करता दिखा. आईटी शेयरों में तेजी रही, जबकि बैंकिंग और कुछ हैवीवेट शेयरों में दबाव दिखा.
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार, 26 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली जिससे प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे. सुबह कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 255.35 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ 82,531.42 पर ट्रेड करता दिखा. वहीं निफ्टी 78.70 अंक यानी 0.31% चढ़कर 25,561.20 के स्तर पर खुला और यह भी 25,500 के ऊपर ही ट्रेड करता दिखा. शुरुआती सत्र में करीब 538 शेयरों में बढ़त, 276 शेयरों में गिरावट और 84 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी पर आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
- शुरुआती कारोबार में आईटी और चुनिंदा ऑटो शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला, जबकि बैंकिंग और कुछ हैवीवेट शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिला. सुबह करीब 9:26 बजे के आसपास TECHM 1.55% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. इसके अलावा Infosys में करीब 0.98%, TCS में 0.82% और HCLTech में 0.71% की बढ़त दर्ज हुई. ऑटो शेयरों में Maruti और Adani Ports भी हरे निशान में रहे. वहीं, L&T, BEL, SBI और Bharti Airtel जैसे शेयरों में हल्की बढ़त देखी गई. वहीं Bajaj Finance और Bajaj Finserv भी मामूली तेजी के साथ कारोबार करते दिखे.
- दूसरी ओर बाजार में कुछ हैवीवेट शेयरों में दबाव रहा. HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Kotak Bank जैसे बैंकिंग शेयर लाल निशान में रहे. इसके अलावा Reliance Industries, ITC, NTPC, Titan और Asian Paints में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई.
- मेटल और ऑटो से जुड़े शेयरों में भी कमजोरी दिखी, जहां Tata Steel, M&M और IndiGo जैसे शेयर गिरावट में कारोबार करते नजर आए.
एशियन मार्केट का हाल
- जापान का प्रमुख इंडेक्स Nikkei 225 पहली बार 59,000 के स्तर के पार पहुंच गया. यह 1.1% की तेजी के साथ 59,199.31 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा. वहीं Topix सूचकांक भी 1.45% चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.
- दक्षिण कोरिया के बाजार में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Kospi इंडेक्स 1.65% की तेजी के साथ ऊपर रहा, जबकि टेक-फोकस्ड Kosdaq इंडेक्स में 0.57% की बढ़त दर्ज हुई.
- हांगकांग के बाजार में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. Hang Seng इंडेक्स के फ्यूचर्स में बढ़त का इशारा है, जिससे बाजार के ऊंचे स्तर पर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
