सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, खुलते ही निवेशकों ने कमाए ₹13 लाख करोड़, सेंसेक्स 2600 अंक Nifty 3% से ज्यादा उछला
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान ने निवेशकों को खुश कर दिया. जिससे आज, 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली. सीजफायर की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है. Brent Crude करीब 15.19% टूटकर 92.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI Crude Oil भी 15.02% गिरकर 96.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

Share Market Opening: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान ने निवेशकों को खुश कर दिया. जिससे आज, 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली. Sensex 2,674.05 अंक यानी 3.58% की जोरदार बढ़त के साथ 77,290.63 पर खुला, जबकि Nifty 50 731.50 अंक यानी 3.2% उछलकर 23,855.15 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. इससे निवेशकों ने भी जमकर कमाई की.
सीजफायर के ऐलान का असर एशियाई बाजारों से लेकर भारतीय बाजार तक साफ नजर आ रहा है. इस समझौते के तहत Strait of Hormuz को फिर से खोलने की बात सामने आई है, जिससे तेल सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है.
निवेशकों की बल्ले-बल्ले
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई. अमेरिका-ईरान जंग पर 14 दिनों के ब्रेक की खबर से मार्केट रॉकेट की रफ्तार से भागा. इससे निवेशकों की भी चांदी हो गई. 7 अप्रैल को जहां बीएसई का मार्केट कैप 4,29,26,303.83 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 8 अप्रैल को ये बढ़कर 4,42,34,980.55 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. इससे निवेशकों ने एक झटके में करीब 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
एशियाई बाजारों में जोरदार रैली
एशिया के प्रमुख बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली. Nikkei 225 5.28% उछल गया, जबकि KOSPI में 5.61% की तेजी आई. Hang Seng Index 3.04% चढ़ा, वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 3.72% ऊपर रहा. भारत का GIFT Nifty भी 3% से ज्यादा उछलकर 23,841 के स्तर पर पहुंच गया, जो घरेलू बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत दे रहा है.
तेल में बड़ी गिरावट, बाजार को राहत
सीजफायर की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. Brent Crude करीब 15.19% टूटकर 92.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI Crude Oil भी 15.02% गिरकर 96.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इससे महंगाई के दबाव में कमी आने की उम्मीद है. साथ ही कच्चे तेल के लिए मची अफरा-तफरी पर भी ब्रेक लगेगा.
सोने-चांदी में आई तेजी
अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर समझौते के बाद वैश्विक बाजारों में राहत का माहौल बना, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. MCX Silver 6% से ज्यादा उछलकर ₹2,44,770 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि MCX Gold 2.4% बढ़कर ₹1,53,944 प्रति 10 ग्राम हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 4.9% चढ़कर $76.48 प्रति औंस और सोना 2.3% बढ़कर $4,812.49 प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 3.4% की तेजी दर्ज की गई. डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिली.
RBI नीति पर भी नजर
आज RBIndia की मौद्रिक नीति बैठक का ऐलान भी होना है. संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली MPC से उम्मीद है कि रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा जाएगा और पॉलिसी स्टांस ‘Neutral’ रहेगा.