लिस्टिंग के बाद पहली बार! LIC ला सकती है पहला बोनस शेयर, 13 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग; निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
LIC पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है. 13 अप्रैल की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर फैसला होगा, जिससे निवेशकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. इससे इतर, कंपनी का शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में रहे. जानें कैसी रही वित्तीय स्थिति.
LIC Bonus Share Board Meet: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) जल्द ही अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दे सकती है. कंपनी ने संकेत दिया है कि वह अपने इतिहास में पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है. इस खबर के बाद बाजार में LIC को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है और निवेशकों की नजर अब 13 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक पर टिक गई है.
कंपनी ने क्या दी जानकारी?
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, LIC का बोर्ड 13 अप्रैल 2026 को बैठक करेगा, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो यह LIC के लिए एक अहम कदम होगा, क्योंकि अब तक कंपनी ने कभी बोनस शेयर जारी नहीं किए हैं. हालांकि, इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी भी जरूरी होगी और इसे लागू नियमों के तहत ही आगे बढ़ाया जाएगा.

ट्रेडिंग विंडो फिलहाल बंद
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके शेयरों में ट्रेडिंग विंडो फिलहाल बंद है और यह वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही और पूरे साल के नतीजों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी. यानी निवेशकों को किसी भी बड़े फैसले के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा.
कैसी थी वित्तीय स्थिति?
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो LIC ने हालिया तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़कर 12,958 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 11,056 करोड़ रुपये था. वहीं नेट प्रीमियम इनकम भी बढ़कर 1,25,613 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,06,891 करोड़ रुपये थी. कुल आय भी बढ़कर 2,33,984 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिससे कंपनी की ऑपरेशनल मजबूती का संकेत मिलता है.
शेयरों के प्रदर्शन पर नजर
शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो LIC का स्टॉक हाल के समय में दबाव में रहा है. मंगलवार, 7 अप्रैल को 0.23 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 743.20 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इस साल अब तक इसमें करीब 13 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. पिछले एक साल में भी शेयर ने निवेशकों को सीमित रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल की बात करें तो स्टॉक का भाव 34 फीसदी तक बढ़ा है. कंपनी का मार्केट कैप 4,71,497 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी का स्टॉक अपने 52 वीक हाई (980 रुपये) से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है.
ये भी पढ़ें- FIIs की बिकवाली के बीच HDFC Bank में किसने बढ़ाई हिस्सेदारी? 3% बढ़ा दांव, बदला शेयरहोल्डिंग पैटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs की बिकवाली के बीच HDFC Bank में किसने बढ़ाई हिस्सेदारी? 3% बढ़ा दांव, बदला शेयरहोल्डिंग पैटर्न
Nifty Outlook: बुधवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, एक्सपर्ट से समझें 8 अप्रैल का आउटलुक
8 अप्रैल को खरीदें ये तीन स्टॉक्स, हफ्ते भर में कमाएंगे मुनाफा; एनालिस्ट ने दिया है मजबूत टारगेट
