Stocks in Focus: Torrent Power, Zomato, Swiggy समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!

बाजार में बिकवाली का कोहराम जारी है. अब मंगलवार को बाजार पर निवेशकों की पैनी नजर रहने वाली है. बाजार के साथ-साथ कई शेयरों पर भी नजर रहेगी. खबरों के चलते इन शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

स्टॉक इन फोकस Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार में 9 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. कारोबारी सत्र के अंत में BSE Sensex 1,352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत गिरकर 24,028.05 के स्तर पर बंद हुआ. अब बाजार की क्या चाल होगी इस पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी. साथ ही, ऐसे में 10 मार्च के कारोबारी सत्र में कुछ शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.

NSE

NSE ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल 2026 से फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O सेगमेंट में छह नए शेयर शामिल करेगा. इन शेयरों में शामिल हैं.

  • Adani Power
  • Cochin Shipyard
  • Hyundai Motor India
  • Motilal Oswal Financial Services
  • Nippon Life India Asset Management

एक्सचेंज के अनुसार इन डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग मार्च 2026 तिमाही के सिग्मा कैलकुलेशन साइकिल और Securities and Exchange Board of India (SEBI) के नियमों के अनुसार शुरू की जाएगी.

Vishal Mega Mart

एक्सचेंज के अनुसार इन डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग मार्च 2026 तिमाही के सिग्मा कैलकुलेशन साइकिल और Securities and Exchange Board of India (SEBI) के नियमों के अनुसार शुरू की जाएगी.

Torrent Power

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 2 लाख नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी NCD जारी किए हैं. इनकी कुल वैल्यू करीब 2,000 करोड़ रुपये है. Series 14 NCD पर सालाना 7.97 प्रतिशत का कूपन मिलेगा और प्रत्येक डिबेंचर का फेस वैल्यू 1 लाख रुपये है. इन्हें तीन हिस्सों में जारी किया गया है जिनकी मैच्योरिटी 2034, 2035 और 2036 में होगी.

Bajaj Finserv

कंपनी की इंश्योरेंस इकाई Bajaj Allianz General Insurance ने फरवरी 2026 में 1,094.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम अंडरराइट किया. वहीं अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच कंपनी का कुल ग्रॉस प्रीमियम 21,794.23 करोड़ रुपये रहा. यह जानकारी Insurance Regulatory and Development Authority of India को दी गई फाइलिंग में सामने आई है.

Dixon Technologies

कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय से Press Note 3 (2020) के तहत मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी कंपनी के HKC Overseas Ltd के साथ प्रस्तावित जॉइंट वेंचर के लिए दी गई है. इस सौदे के बाद HKC Overseas, Dixon की सब्सिडियरी कंपनी Dixon Display Technologies Private Ltd में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी. वहीं Dixon Technologies के पास 74 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी. इस साझेदारी के जरिए कंपनियां डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग में विस्तार करेंगी.

LPG सप्लाई में रुकावट का खतरा

देश में कमर्शियल LPG की सप्लाई में संभावित रुकावट का असर रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर पड़ सकता है. इसका असर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों जैसे Zomato और Swiggy पर भी देखने को मिल सकता है.

Hinduja Global Solutions

कंपनी की ब्रॉडबैंड इकाई OneOTT Intertainment ने उत्तर प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए Uttar Pradesh State Transformation Commission के साथ एक समझौता किया है. Project GANGA के तहत अगले 2 से 3 साल में राज्य के 20 लाख से ज्यादा घरों को ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही 8,000 से 10,000 स्थानीय उद्यमियों को डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर के रूप में विकसित किया जाएगा.

Arvind SmartSpaces

कंपनी में एक ब्लॉक डील देखने को मिली है. HDFC Capital Affordable Real Estate Fund ने करीब 41 करोड़ रुपये में अपनी 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी. इन शेयरों को Pirojsha Adi Godrej ने करीब 8.2 लाख शेयर 498 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे. दिसंबर 2025 तक HDFC Capital Fund के पास कंपनी में करीब 8.8 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.