11 मार्च को IndiGo, Waaree Energies से लेकर UCO Bank तक फोकस में रहेंगे ये शेयर, रखें पैनी नजर

2 दिन की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. अब बाजार का क्या रुख होगा देखना होगा. इसके अलावा, 11 मार्च को कुछ खास शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है. ये खबरों के चलते एक्शन दिखा सकते हैं.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूत वापसी देखने को मिली और दो दिन की गिरावट का सिलसिला टूट गया. खरीदारी लौटने से प्रमुख सूचकांक करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में BSE Sensex 640 अंक चढ़कर 78,206 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 234 अंक की तेजी के साथ 24,262 पर बंद हुआ. निफ्टी ने एक बार फिर 24,250 का अहम स्तर हासिल कर लिया. बाजार की इस तेजी में ICICI Bank, Mahindra & Mahindra और Axis Bank जैसे दिग्गज शेयरों का बड़ा योगदान रहा. ऐसे में 11 मार्च को कुछ खास शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है.

InterGlobe Aviation

एविएशन सेक्टर की कंपनी InterGlobe Aviation से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी की एयरलाइन IndiGo के सीईओ Pieter Elbers ने निजी कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने बताया कि इंटरग्लोब एविएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया फिलहाल अंतरिम रूप से जिम्मेदारी संभालेंगे.

TVS Supply Chain Solutions

TVS Supply Chain Solutions ने Caterpillar India Pvt Ltd के लिए अपनी ग्लोबल सप्लाई चेन सेवाओं को मजबूत किया है. कंपनी ने चेन्नई से करीब 30 किलोमीटर दूर मन्नूर में फ्री ट्रेड एंड वेयरहाउसिंग जोन में करीब 40,000 वर्ग फुट का नया वेयरहाउस शुरू किया है. यह सुविधा कई देशों से आने वाले कंपोनेंट्स की सप्लाई और कैटरपिलर के मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस के लिए पार्ट्स की खरीद प्रक्रिया को आसान बनाएगी.

HG Infra Engineering

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी HG Infra Engineering Ltd को मध्य प्रदेश में बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को Anuppur Thermal Energy (MP) Private Ltd से करीब 401.33 करोड़ रुपये का रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट में सिविल वर्क, अर्थवर्क, पुल और स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण शामिल है. इसके अलावा P-way से जुड़े काम भी किए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट अनुपपुर में बन रहे 2×800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

Waaree Energies

सोलर सेक्टर की कंपनी Waaree Energies Ltd की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Waaree Solar Americas Inc ने United Solar Holdings Inc के साथ शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया है. इसके तहत कंपनी करीब 30 मिलियन डॉलर में लगभग 53.7 लाख Series B प्रेफर्ड शेयर खरीदेगी. कंपनी ने साफ किया है कि यह लेनदेन किसी संबंधित पार्टी से नहीं है और इसमें प्रमोटर या ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है.

Brigade Enterprises

रियल एस्टेट कंपनी Brigade Enterprises Ltd ने इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट सेगमेंट में एंट्री की घोषणा की है. कंपनी ने नॉर्थ बेंगलुरु के देवनहल्ली में 25 एकड़ में Brigade Industrial Park लॉन्च किया है. यह प्रोजेक्ट Kempegowda International Airport के पास हाई टेक, डिफेंस और एयरोस्पेस पार्क के भीतर स्थित है. इस प्रोजेक्ट में करीब 20 लाख वर्ग फुट लीज पर देने योग्य स्पेस विकसित किया जाएगा, जो एयरोस्पेस, डिफेंस, आईटी आईटीईएस और डाटा सेंटर जैसे तेजी से बढ़ते सेक्टरों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है.

UCO Bank

पब्लिक सेक्टर के बैंक UCO Bank ने अपनी एक साल की MCLR दर में कोई बदलाव नहीं किया है. बैंक ने 10 मार्च से प्रभावी दर को पहले के स्तर पर ही बनाए रखने का फैसला किया है.

Bosch Home Comfort India

Bosch Home Comfort India ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण गैस सप्लाई में आई दिक्कतों को देखते हुए अप्रत्याशित घटना का हवाला दिया है. कंपनी के अनुसार समुद्री मार्ग में बाधा आने से गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. साथ ही Ministry of Petroleum and Natural Gas की ओर से गैस वितरण में प्राथमिकता तय करने के आदेश के बाद सप्लाई और सीमित हो गई है. कंपनी ने कहा कि इससे उसके प्रोडक्शन पर अस्थायी और आंशिक असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार में रॉकेट बना ये शेयर! 14% की आई बंपर रैली, मिले अरबों रुपये के ऑर्डर, भाव ₹100 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.