तिमाही नतीजों के बाद Suzlon Energy के शेयरों में हलचल, NUVAMA ने बोला- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव

Suzlon Energy के शेयरों का हालिया प्रदर्शन कमजोर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 0.86 प्रतिशत चढ़ा, पिछले तीन महीनों में करीब 20.24 प्रतिशत की गिरावट, पिछले एक साल में शेयर करीब 14.4 प्रतिशत टूटा है. यह शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 35.60 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है. दिसंबर 2025 तिमाही में FII और FPI की हिस्सेदारी 22.70 प्रतिशत से बढ़कर 23.73 प्रतिशत हो गई है.

सुजलॉन के शेयर में आएगी तेजी. Image Credit: Getty image

तिमाही नतीजों के बाद Suzlon Energy के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इसके बाद ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज फर्म Nuvama की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिली. इंट्राडे कारोबार में शेयर करीब 3.86 प्रतिशत गिरकर 47.85 रुपये के स्तर पर आ गया. 5 फरवरी 2026 तक Suzlon Energy का मार्केट कैप 65,616.16 करोड़ रुपये रहा. पॉजिटिव बात यह है कि दिसंबर 2025 तिमाही में FII और FPI की हिस्सेदारी 22.70 प्रतिशत से बढ़कर 23.73 प्रतिशत हो गई है.

Q3 में एक्जीक्यूशन उम्मीद से कमजोर

Nuvama के मुताबिक Suzlon का तीसरी तिमाही में एक्जीक्यूशन 617 मेगावाट रहा, जबकि बाजार को करीब 740 मेगावाट की उम्मीद थी. EBITDA मार्जिन भी अनुमान से कम रहकर 17.4 प्रतिशत रहा, जबकि अनुमान 18.4 प्रतिशत का था. इसके चलते कंपनी का PAT बाजार के अनुमान से करीब 7 प्रतिशत कम रहा. ब्रोकरेज का कहना है कि साइट और राइट ऑफ वे से जुड़ी दिक्कतों के कारण क्लाइंट ऑफटेक प्रभावित हुआ, जिससे डिलीवरी मैनेजमेंट की उम्मीद से 15 से 20 प्रतिशत कम रही. तिमाही में पीक एक्जीक्यूशन रेट करीब 1.1 गीगावाट प्रति तिमाही रहा.

सोर्स-NUVAMA रिपोर्ट

FY26 गाइडेंस बरकरार

हालांकि कमजोर Q3 के बावजूद कंपनी ने FY26 के लिए 60 प्रतिशत सालाना ग्रोथ का गाइडेंस बनाए रखा है, जिसमें सेल्स, EBITDA और PAT शामिल हैं. इसका मतलब है कि चौथी तिमाही में करीब 850 मेगावाट का एक्जीक्यूशन करना होगा. मैनेजमेंट को Q4 में पुराने नुकसान पर अतिरिक्त DTA बनने की भी उम्मीद है, जिसे Nuvama ने अपने वैल्यूएशन में शामिल किया है.

EPS अनुमान में कटौती

कमजोर एक्जीक्यूशन को देखते हुए Nuvama ने FY26 और FY27 के लिए EPS अनुमान में कटौती की है. FY26E EPS को 6 प्रतिशत और FY27E EPS को 11 प्रतिशत घटाया गया है. ब्रोकरेज ने एक्जीक्यूशन अनुमान को भी घटाकर FY26 में 2.5 गीगावाट और FY27 में 3 गीगावाट कर दिया है. इसके बावजूद ब्रोकरेज ने Suzlon पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि टारगेट प्राइस को घटाकर 55 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 60 रुपये था.

शेयर की चाल और होल्डिंग्स

Suzlon Energy के शेयरों का हालिया प्रदर्शन कमजोर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 0.86 प्रतिशत चढ़ा, पिछले तीन महीनों में करीब 20.24 प्रतिशत की गिरावट, पिछले एक साल में शेयर करीब 14.4 प्रतिशत टूटा है. यह शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 35.60 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है. 5 फरवरी 2026 तक Suzlon Energy का मार्केट कैप 65,616.16 करोड़ रुपये रहा. पॉजिटिव बात यह है कि दिसंबर 2025 तिमाही में FII और FPI की हिस्सेदारी 22.70 प्रतिशत से बढ़कर 23.73 प्रतिशत हो गई है.

इसे भी पढ़ें- इस स्‍टॉक में आएगी 90% की धुंआधार तेजी! Elara Capital ने कहा- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

LIC के स्टॉक्स में बंपर रैली, ऐसा क्या हुआ कि इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार, जानें पूरा मामला

इन 2 कर्जमुक्‍त कंटेनर कंपनियों पर रखें नजर, सरकार के ₹10,000 करोड़ के पैकेज से मिल सकता है बूस्‍ट, रिटर्न में देखें कितना दम

चमक फीकी पड़ते ही बाजार में हाहाकार, चांदी और सोने के ETF 8% तक टूटे, निवेशकों के लिए चेतावनी या मौका

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरा, बुरी तरह टूटे IT स्टॉक्स, LIC में तूफानी तेजी

इन 3 महारत्न कंपनियों पर रखें नजर, 52-वीक हाई के पास कर रही ट्रेड, Oil-Gas सेक्टर की कहलाती हैं दिग्गज, ग्रोथ प्लान मजबूत

एशियाई बाजारों में बिकवाली जारी, टेक शेयरों और क्रिप्टोकरेंसी में आई भारी गिरावट, जानें क्या है वजह?