5 साल में Tata Motors ने दिया 699 फीसदी रिटर्न, अब 3 दिग्गजों ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

Tata Motors ऑटो सेक्टर की एक मजबूत कंपनी बनी हुई है, खासकर कमर्शियल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इसकी पकड़ मजबूत है. ब्रोकर फर्मों के अनुमान दर्शाते हैं कि कंपनी के शेयरों में और तेजी आ सकती है, खासकर अगर JLR, घरेलू EV बिजनेस और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ बनी रहती है.

टाटा मोटर्स का टारगेट प्राइस Image Credit: Money9live/Canva

Tata Motors Share: देश की जीडीपी में 6 फीसदी का योगदान देने वाले ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी की संभावना दिखती है. FY24 में भारत से 40 लाख यूनिट्स वाहन एक्सपोर्ट किए गए, जिनमें 6,72,105 पैसेंजर व्हीकल्स और 30 लाख टू-व्हीलर्स शामिल हैं. पिछले चार वर्षों में इस सेक्टर में 36 अरब डॉलर का विदेशी निवेश (FDI) आया है, जिससे पता चलता है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री (Auto Industry) में वैश्विक स्तर पर तेजी से उभर रहा है. जाहिर है इसका फायदा ऑटो सेक्टर की कंपनियों को मिलता है जिस पर निवेशक ध्यान रखना चाहेंगे. चलिए इसी कड़ी में बात करते हैं टाटा मोटर्स की.

Tata Motors के शेयरों में तेजी

बीते बुधवार को टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स के शेयर में 3.5% की बढ़त दर्ज की गई. यह बढ़त तब आई जब कंपनी के CFO ने एनालिस्ट मीटिंग में पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के पॉजिटिव आउटलुक को लेकर कई बातें कहीं.

Tata Motors Ltd टाटा ग्रुप की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो कार, ट्रक, बस और डिफेंस व्हीकल्स बनाती है. कंपनी भारत, UK, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, चीन, ब्राजील, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया में भी काम करती है.

शेयर बाजार में प्रदर्शन

बीते गुरुवार को Tata Motors का मार्केट कैप 2.41 लाख करोड़ रुपये था. कंपनी के शेयर 654.7 प्रति शेयर पर बंद हुए, जो पिछले दिन के 668.3 से 2.04% कम था.

मैनेजमेंट की रणनीति

Tata Motors के CFO ने कहा कि Jaguar Land Rover (JLR) अपने Q4FY25 के EBITDA मार्जिन 10% तक बनाए रखने के लिए तैयार है.

ब्रोकर फर्मों के लक्ष्य मूल्य

TradeBrains के अनुसार कई ब्रोकरेज फंर्म ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है:

यह भी पढ़ें: क्यों खास है अक्षर पटेल की नई Range Rover, धोनी-सचिन समेत दूसरे दिग्गज क्रिकेटर भी हैं दीवाने, गजब के हैं फीचर्स

वित्तीय प्रदर्शन

डिस्क्लेमर– Money9Live पर दी गई सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं. निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें. वेबसाइट किसी भी नफा-नुकसान का जिम्‍मेदार नहीं होगी.

Latest Stories

9 फरवरी के लिए खोज रहे हैं स्टॉक, एनालिस्ट ने इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की दी सलाह, एक हफ्ते में हासिल हो सकता है टारगेट

अगले हफ्ते डिविडेंड की बरसात! 40 से ज्यादा कंपनियां देंगी कमाई का मौका, Hero MotoCorp, BDL समेत ये लिस्‍ट में शामिल

इस NBFC पर बढ़ा प्रमोटरों का भरोसा, 50.3% तक बढ़ाई हिस्‍सेदारी, 10% उछले शेयर, अभी 52 वीक हाई से 17% नीचे

सोमवार को लेदर एंड फुटवियर सेक्टर की इन तीन कंपनियों पर रहेगी नजर, न के बराबर कर्ज, 490% तक रिटर्न

भारत-US ट्रेड डील से इन एग्री स्‍टॉक्‍स की लगेगी लॉटरी! LT Foods समेत इन 3 शेयरों में दिख सकती है हलचल, रखें नजर

Q3FY26 में कमाई का धमाका… पावर से ऑयल तक इन 5 कंपनियों ने 100% से ज्यादा बनाया मुनाफा