कपड़े बनाने वाली इन कंपनियों पर रखें नजर: India–US ट्रेड डील के बाद रॉकेट बने शेयर, 20% तक तेजी
India–USA ट्रेड डील और टैरिफ में कटौती की खबर के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. खासतौर पर टेक्सटाइल सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई, जहां कई स्टॉक्स 20% के अपर सर्किट तक पहुंच गए. अमेरिकी बाजार में मजबूत मौजूदगी वाली कंपनियां इस तेजी में सबसे आगे रहीं.
Textile Stocks: India–USA ट्रेड डील के ऐलान के बाद घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार ने रिकॉर्ड गैप-अप के साथ शुरुआत की. बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 2,256 अंकों की उछाल के साथ खुला, जबकि Nifty में 688 अंकों की मजबूती दर्ज की गई.
इस तेजी में उन कंपनियों का बड़ा योगदान रहा है जिनकी अमेरिकी बाजार में मजबूत मौजूदगी है. ट्रेड डील से Textile, Seafood, Auto Parts, Chemicals और Consumer Goods सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. खासतौर पर टेक्सटाइल सेक्टर के कई शेयरों में 20% तक की तेजी दर्ज की गई. कई कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट भी लगा.
टेक्सटाइल सेक्टर को क्यों मिलेगा बड़ा फायदा?
अमेरिका भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री का प्रमुख निर्यात बाजार है. ट्रेड डील के तहत टैरिफ में कटौती से भारतीय कंपनियों की स्थिति मजबूत होगी. इससे ऑर्डर फ्लो बढ़ने की संभावना है, जिसका सीधा लाभ उन कंपनियों को मिलेगा जो अमेरिका में सक्रिय रूप से कारोबार कर रही हैं.
इन टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में दिखी तेज खरीदारी
K.P.R. Mill
K.P.R. Mill के शेयरों में 15% से अधिक की तेजी दर्ज की गई. बाजार खुलते ही शेयर 1,030.80 रुपये पर पहुंच गया. बाद में इसमें हल्की गिरावट आई और सुबह करीब 10 बजे शेयर 988 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके बावजूद स्टॉक 15% से अधिक मजबूत बना रहा. बीते पांच वर्षों में इस शेयर ने 422% से अधिक का रिटर्न दिया है.
Trident
Trident के शेयर गैप-अप के साथ खुले और करीब 11% की तेजी के साथ 28.55 रुपये के स्तर पर कारोबार करते दिखे. पिछले पांच वर्षों में शेयर लगभग 100% का रिटर्न दे चुका है.
Vardhman Textiles
Vardhman Textiles के शेयरों में कारोबार के पहले घंटे में ही 12% की तेजी आई. तेजी के बाद शेयर 511 रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 457 रुपये पर बंद हुआ था. पांच साल में इस शेयर ने करीब 140% का रिटर्न दिया है.
Welspun Living
Welspun Living के शेयरों ने भी मजबूत शुरुआत की. खबर लिखे जाने तक स्टॉक में करीब 18% की तेजी दर्ज की गई और शेयर 144 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा था. यह पिछले बंद भाव से करीब 22 रुपये अधिक है. बीते पांच वर्षों में शेयर 107% से अधिक चढ़ चुका है.
Arvind
गुजरात की टेक्सटाइल कंपनी Arvind के शेयर भी गैप-अप के साथ खुले. कारोबार के पहले घंटे में ही शेयर 11% से अधिक चढ़कर 362 रुपये के ऊपर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव से लगभग 35 रुपये ज्यादा है. बीते पांच वर्षों में इस शेयर ने 571% से अधिक का रिटर्न दिया है.
Pearl Global Industries
Pearl Global Industries के शेयरों में 13% से अधिक की तेजी आई और शेयर 1,800 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. खास बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने 1,927% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है.
Garware Technical Fibres
Garware Technical Fibres के शेयरों में करीब 19% की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद शेयर 758 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, बीते पांच वर्षों में इस शेयर में कुल मिलाकर करीब 71% की तेजी ही आई है.
Himatsingka Seide
Himatsingka Seide के शेयरों में 15% से अधिक की तेजी देखी गई और शेयर 117.81 रुपये तक चढ़ गया. हालांकि, पिछले पांच वर्षों में इस शेयर में 20% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.
इन कंपनियों के शेयर में लगा अपर सर्किट
Indo Count Industries
ट्रेड डील की खबर के बाद Indo Count Industries के शेयरों में 20% का अपर सर्किट लग गया. शेयर खुलते ही 286.33 रुपये के स्तर पर पहुंच गया और पूरे दिन के लिए ट्रेडिंग बंद हो गई. पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने 116% से अधिक का रिटर्न दिया है.
Gokaldas Exports
Gokaldas Exports के शेयरों में भी 20% का अपर सर्किट देखने को मिला. तेजी के बाद शेयर 694 रुपये के स्तर के पार पहुंच गया. बीते पांच वर्षों में इस शेयर ने 771% से अधिक का रिटर्न दिया है.
Kitex Garments
India–USA ट्रेड डील की खबर के बाद Kitex Garments के शेयरों में भी 20% का अपर सर्किट लगा. शेयर 196 रुपये के स्तर से ऊपर पहुंच गया. पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने 442% से अधिक का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




