Budget 2026: 10000 करोड़ की स्कीम से कौन बनेगा लॉजिस्टिक्स का अगला विनर, इन 4 शेयरों पर रखें नजर

Budget 2026 में सरकार ने लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मजबूती देने के लिए कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के लिए ₹10,000 करोड़ की नई स्कीम घोषित की है. इसका उद्देश्य आयात पर निर्भरता घटाना और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है. इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेक्स बढ़ने से कार्गो मूवमेंट और कंटेनर की मांग बढ़ेगी.

कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के लिए ₹10,000 करोड़ की नई स्कीम घोषित की है.

Budget 2026 में सरकार ने लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़ा बूस्ट दिया है. कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के लिए 10000 करोड़ की नई स्कीम की घोषणा की गई है. इसका मकसद भारत को आयात पर निर्भरता से बाहर निकालना है. इस फैसले से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी. एक्सपोर्ट और सप्लाई चेन में सुधार की उम्मीद है. शेयर बाजार में इससे जुड़ी कंपनियां फोकस में आ गई हैं. निवेशक अब लॉन्ग टर्म विनर्स की तलाश कर रहे हैं.

कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार का फोकस

Budget 2026 में सरकार ने साफ संकेत दिया है कि लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राथमिकता में है. कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग के लिए अलग से 10000 करोड़ की योजना लाई गई है. इसका उद्देश्य देश में ही कंटेनर बनाना है. इससे आयात पर खर्च कम होगा. सप्लाई चेन मजबूत बनेगी. भारत को ग्लोबल ट्रेड के लिए तैयार किया जाएगा.

इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च बढ़ने से बढ़ेगी मांग

सरकार ने वित्त वर्ष 27 के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेक्स बढ़ाकर 12.2 दो लाख करोड़ कर दिया है. इससे कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री औद्योगिक उत्पादन और कार्गो मूवमेंट बढ़ेगा. जब माल की आवाजाही बढ़ेगी तो कंटेनर की मांग भी बढ़ेगी. इसका सीधा फायदा लॉजिस्टिक्स और कंटेनर से जुड़ी कंपनियों को मिलेगा. यह मांग लॉन्ग टर्म बनी रह सकती है.

Container Corporation of India

कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एक नवरत्न PSU कंपनी है जो कंटेनर हैंडलिंग ट्रांसपोर्ट और वेयरहाउसिंग का काम करती है. यह रेल और रोड के जरिए कंटेनर लॉजिस्टिक्स सर्विस देती है. कंपनी ड्राइ पोर्ट फ्रेट स्टेशन और एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स भी ऑपरेट करती है. कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से इसकी लॉजिस्टिक्स डिमांड और वॉल्यूम बढ़ सकता है. एक्सपोर्ट बढ़ने पर इसका बिजनेस सीधे फायदा उठा सकता है.इसके शेयर मंगलवार को 4 फीसदी की तेजी के साथ 528 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 साल में इसने निवेशकों को 43 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Kalyani Cast Tech

कल्याणी कास्ट टेक एक मिडकैप कंपनी है जो स्टील और आयरन कास्टिंग के साथ- साथ कार्गो और स्पेशल पर्पज कंटेनर बनाती है. यह रेलवे माइनिंग सीमेंट और पावर सेक्टर को सप्लाई करती है. कंपनी का फोकस हेवी ड्यूटी और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स पर है. नई सरकारी स्कीम से कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग में इसके ऑर्डर बढ़ सकते हैं. इसके शेयर मंगलवार को 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 220 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 साल में इसने निवेशकों को 83 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- India-US ट्रेड डील से इन ज्वेलरी स्टॉक्स को फायदा, Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold 5% तक उछले

Bharat Heavy Electricals Limited

बीएचईएल एक प्रमुख PSUइंजीनियरिंग कंपनी है जो पावर और हेवी इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट बनाती है. अब कंपनी ने आईएसओ शिपिंग कंटेनर बनाने में भी कदम रखा है. इसके पास हेवी फैब्रिकेशन की मजबूत क्षमता है. सरकार की आत्मनिर्भर भारत नीति के तहत बीएचईएल घरेलू कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग में अहम भूमिका निभा सकता है. इससे कंपनी को नया बिजनेस सेगमेंट मिल सकता है.इसके शेयर मंगलवार को 7.68 फीसदी की तेजी के साथ 1554 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 साल में इसने निवेशकों को 135 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Mazagon Dock Shipbuilders

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स मुख्य रूप से डिफेंस सेक्टर की कंपनी है जो नौसेना के लिए जहाज और पनडुब्बियां बनाती है. हाल के समय में कंपनी ने कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग में भी एंट्री ली है. इसके पास स्टील फैब्रिकेशन और मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन का अनुभव है. सरकार की कंटेनर स्कीम से इसकी फैसेलिटीज का बेहतर उपयोग हो सकता है. इससे कंपनी के रेवेन्यू सोर्स और मजबूत हो सकते हैं. इसके शेयर मंगलवार को 2.32 फीसदी की तेजी के साथ 2482 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 साल में इसने निवेशकों को 2194 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.