‘द लंचबॉक्स’ फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन हाउस पर बड़ा दांव, Jio Studios ने 50.1% खरीदी हिस्सेदारी, शेयर 3% तक उछले
जियो स्टूडियोज ने Sikhya एंटरटेनमेंट में 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. यह डील 2 फरवरी 2026 को पूरा हुआ. इसमें नई हिस्सेदारी और पुरानी हिस्सेदारी खरीदने दोनों तरह के लेनदेन शामिल हैं. कुल मिलाकर इसके लिए 150 करोड़ रुपये नकद दिए गए हैं.
JIO Studios: भारत के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा कारोबारी डील सामने आया है. रिलायंस ग्रुप की मीडिया इकाई जियो स्टूडियोज ने मशहूर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है. इस डील की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई गई है. इससे जियो स्टूडियोज की ताकत और बढ़ेगी और वह फिल्म व वेब सीरीज के सेक्टर में और बेहतर भूमिका निभा सकेगी. Sikhya एंटरटेनमेंट अपने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और अलग तरह की कहानियों के लिए जानी जाती है.
50.1 प्रतिशत खरीद ली हिस्सेदारी
जियो स्टूडियोज ने Sikhya एंटरटेनमेंट में 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. यह डील 2 फरवरी 2026 को पूरा हुआ. इसमें नई हिस्सेदारी और पुरानी हिस्सेदारी खरीदने दोनों तरह के लेनदेन शामिल हैं. कुल मिलाकर इसके लिए 150 करोड़ रुपये नकद दिए गए हैं. यह खरीदारी रिलायंस की मीडिया और कंटेंट यूनिट Jio Studios को और मजबूत करेगा. कंपनी पहले से ही फिल्मों और वेब सीरीज के कारोबार में बड़ी भूमिका निभा रही है. इस कदम के बाद जियो स्टूडियोज का दबदबा और बढ़ने की उम्मीद है.
इन बड़ी फिल्मों से जुड़ा है जियो स्टूडियोज
जियो स्टूडियोज अब तक कई बड़ी और सफल फिल्मों से जुड़ा रहा है. इनमें Dhurandhar, Laapataa Ladies और Stree 2 जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं. इन प्रोजेक्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. Sikhya एंटरटेनमेंट की स्थापना Guneet Monga Kapoor और Achin Jain ने की थी. पिछले दस सालों में इस कंपनी ने भारतीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है. Sikhya उन गिनी-चुनी भारतीय कंपनियों में है जिन्हें ऑस्कर और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं.
इन फिल्मों को मिल चुका है ऑस्कर
Sikhya एंटरटेनमेंट को ऑस्कर पुरस्कार जिन फिल्मों के लिए मिला, उनमें The Elephant Whisperers और Period, End of Sentence शामिल हैं. वहीं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाली फिल्मों में Masaan, Soorarai Pottru और Kathal जैसे नाम हैं. Sikhya एंटरटेनमेंट नई प्रतिभाओं को मौका देने और अलग तरह की कहानियां पेश करने के लिए भी जानी जाती है. इसकी फिल्मों की सूची में The Lunchbox, Pagglait और Kill जैसी चर्चित फिल्में भी शामिल हैं.
क्या है शेयरों का हाल?
मंगलवार को दोपहर 12:48 बजे शेयर 53 अंक बढ़कर (3.82%) 1443.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने पिछले 5 साल में तकरीबन 49 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
ये भी पढ़ें- India-US ट्रेड डील से इन ज्वेलरी स्टॉक्स को फायदा, Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold 5% तक उछले
Latest Stories
Adani Ports के Q3 नतीजे शानदार, मुनाफा 21 प्रतिशत उछला, FY26 गाइडेंस बढ़ी; शेयरों में शानदार रैली
चावल-गेहूं निर्यात करने वाली इन कंपनियों पर रखें नजर, India–US ट्रेड डील के बाद रॉकेट बने शेयर, 14% तक तेजी
Budget 2026: 10000 करोड़ की स्कीम से कौन बनेगा लॉजिस्टिक्स का अगला विनर, इन 4 शेयरों पर रखें नजर
India-US ट्रेड डील से इन ज्वेलरी स्टॉक्स को फायदा, Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold 5% तक उछले
