चावल-गेहूं निर्यात करने वाली इन कंपनियों पर रखें नजर, India–US ट्रेड डील के बाद रॉकेट बने शेयर, 14% तक तेजी
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद भारतीय चावल उद्योग में उत्साह का माहौल है. अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने के प्रस्ताव से चावल निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन का मानना है कि इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और निर्यात में मजबूती आएगी. साथ ही इस सेक्टर में एक्टिव कंपनियों के शेयरों में 14 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है.
Rice Exporter Stocks in Focus India-USA Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद शेयर बाजार में इसका साफ असर देखने को मिला. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार ने रिकॉर्ड गैप-अप के साथ शुरुआत की. बेंचमार्क इंडेक्स Sensex में 2,445 अंकों का उछाल आया, जबकि Nifty में 754 अंकों की मजबूती दर्ज की गई. खासतौर पर गेहूं और चावल के कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. इस सेक्टर के कुछ स्टॉक्स में 13 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. निवेशकों को उम्मीद है कि इस डील से भारत के एग्री और फूड एक्सपोर्ट को बड़ा फायदा मिलेगा. Rice Exporter Stocks witnessed rally India USA Trade Deal AWL Agri Business GRM Overseas Kaveri Seed KRBL LT Foods in list share price
AWL Agri Business
AWL एग्री बिजनेस के शेयर में करीब 1% की तेजी देखी गई. बीएसई पर शेयर ₹214.65 और एनएसई पर ₹214.80 के स्तर पर पहुंच गया. ट्रेड डील के बाद एग्री-प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद से इस शेयर में खरीदारी रही.
GRM Overseas
चावल के कारोबार से जुड़ी GRM Overseas के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. इंट्राडे में बीएसई पर शेयर ₹166.55 तक चढ़ गया. अमेरिका को चावल निर्यात बढ़ने की उम्मीद से निवेशकों ने इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखाई. हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और शेयर 164 के आसपास कारोबार कर रहा है.
Kaveri Seed
कावेरी सीड कंपनी के शेयर में करीब 2.7% की बढ़त देखी गई. इंट्राडे में बीएसई पर शेयर ₹949 और एनएसई पर ₹950 पर ट्रेड करता दिखा. ट्रेड डील के बाद कृषि गतिविधियों के बढ़ने से बीज कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
KRBL
बासमती चावल बनाने वाली KRBL के शेयर में करीब 3.5% से 3.8% तक की तेजी देखने को मिली. शेयर बीएसई पर ₹355.35 और एनएसई पर ₹355.60 तक पहुंच गया. अमेरिका को चावल निर्यात बढ़ने की उम्मीद से यह शेयर मजबूत हुआ.
LT Foods
LT Foods के शेयर ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया. शेयर में करीब 14% की तेजी दर्ज की गई. बीएसई पर भाव ₹410.65 और एनएसई पर ₹411 रहा. इंडिया–यूएस ट्रेड डील के बाद बासमती चावल की मांग बढ़ने की उम्मीद से इस शेयर में जबरदस्त खरीदारी हुई.
India–USA ट्रेड डील से जगी उम्मीद
India–USA ट्रेड डील की घोषणा के बाद एग्री और फूड सेक्टर में पॉजिटिव माहौल बना है. गेहूं और चावल से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. अगर एक्सपोर्ट में वाकई बढ़ोतरी होती है, तो आने वाले दिनों में ये शेयर और चर्चा में रह सकते हैं.
थाईलैंड और पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में भारत
इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन (IREF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रस्ताव चावल उद्योग के लिए बेहद सकारात्मक कदम है. उन्होंने कहा कि इससे भारत को थाईलैंड और पाकिस्तान जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के बराबर लाने में मदद मिलेगी, जिन पर फिलहाल करीब 19 प्रतिशत शुल्क लगता है. गर्ग के मुताबिक, टैरिफ में यह कटौती भारतीय चावल को अमेरिका जैसे बड़े और अहम बाजार में बेहतर तरीके से प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगी.
चावल निर्यात के आंकड़े
IREF के अनुसार, भारत का कुल चावल उत्पादन इस साल करीब 149 मिलियन मीट्रिक टन रहने का अनुमान है. इसके बावजूद ऊंचे शुल्क के दौर में भी भारतीय चावल निर्यात ने मजबूती दिखाई है. अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच बासमती चावल का निर्यात 1,99,558 टन रहा, जिसकी कीमत ₹1,749.17 करोड़ रही. वहीं नॉन-बासमती चावल का निर्यात 40,960 टन रहा, जिसकी कीमत ₹284.12 करोड़ रही. फेडरेशन ने यह भी साफ किया कि ईरान से जुड़े व्यापार मार्ग को लेकर फिलहाल किसी तरह की बड़ी रुकावट की आशंका नहीं है और निर्यात जारी रहने की उम्मीद है.
इंडस्ट्री को उम्मीद और आगे की संभावनाएं
चावल निर्यात से जुड़ी कंपनियां इस फैसले से उत्साहित हैं. राइसविला ग्रुप के सीईओ सूरज अग्रवाल ने कहा कि टैरिफ घटने से भारत को जो नुकसान हो रहा था, वह अब खत्म हो जाएगा और भारतीय चावल एक “लेवल प्लेइंग फील्ड” पर आ जाएगा. उद्योग को यह भी उम्मीद है कि रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले किसी संभावित जुर्माने को भी माफ किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Adani Ports के Q3 नतीजे शानदार, मुनाफा 21 प्रतिशत उछला, FY26 गाइडेंस बढ़ी; शेयरों में शानदार रैली
‘द लंचबॉक्स’ फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन हाउस पर बड़ा दांव, Jio Studios ने 50.1% खरीदी हिस्सेदारी, शेयर 3% तक उछले
Budget 2026: 10000 करोड़ की स्कीम से कौन बनेगा लॉजिस्टिक्स का अगला विनर, इन 4 शेयरों पर रखें नजर
India-US ट्रेड डील से इन ज्वेलरी स्टॉक्स को फायदा, Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold 5% तक उछले
