जानें क्या है Black Hat SEO साइबर फ्रॉड, जिसके शिकार हो रहे इंटरनेट यूजर, कैसे रहें सेफ, कहां करें शिकायत
Google या किसी सर्च इंजन पर दिखने वाला हर “Top Result” भरोसेमंद हो, यह जरूरी नहीं. साइबर ठग अब Black Hat SEO तकनीक के जरिये फर्जी वेबसाइट्स को सर्च में ऊपर लाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. इस बढ़ते खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय और I4C ने नागरिकों के लिए आधिकारिक साइबर चेतावनी जारी की है.
Black Hat SEO Cyber Fruad: अगर आप Google या किसी अन्य सर्च इंजन पर कोई ऐप, सर्विस या वेबसाइट खोजते हैं और जो लिंक सबसे ऊपर दिखाई देता है, उस पर बिना सोचे-समझे क्लिक कर देते हैं, तो यह आदत आपको भारी नुकसान में डाल सकती है. साइबर ठग अब Black Hat SEO नाम की तकनीक से लोगों को ठग रहे हैं. इस संबंध में Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) और Ministry of Home Affairs ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
ठगी होती कैसे है?
साइबर अपराधी भरोसेमंद और मशहूर भारतीय वेबसाइट्स की तकनीकी खामियों का फायदा उठाते हैं. वे इन वेबसाइट्स में चोरी-छिपे हानिकारक या भ्रामक कंटेंट डाल देते हैं, जिससे:
- फर्जी वेबसाइट्स Google सर्च में Top Result बनकर दिखने लगती हैं.
- यूजर असली साइट समझकर क्लिक करता है.
- उसे अवैध सट्टा, जुआ, फर्जी ऐप, एडल्ट या पायरेटेड कंटेंट वाली साइट्स पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है.
- कई मामलों में यूजर से पर्सनल डिटेल्स, बैंक जानकारी या पैसे ठग लिए जाते हैं.
- इस पूरी प्रक्रिया को Black Hat Search Engine Optimization (SEO) कहा जाता है.
कैसे करें बचाव?
साइबर अपराध से बचने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें:
- सिर्फ “Top Result” देखकर किसी लिंक पर क्लिक न करें.
- वेबसाइट का URL ध्यान से जांचें (स्पेलिंग, https, डोमेन).
- रीडायरेक्ट होने वाली या संदिग्ध वेबसाइट पर ऐप डाउनलोड न करें.
- OTP, बैंक डिटेल या पर्सनल जानकारी शेयर न करें.
- वेबसाइट ओनर्स अपने CMS, प्लग-इन, थीम और सर्वर को नियमित अपडेट रखें.
- वेबसाइट पर अनजान पेज, अजीब कीवर्ड या ऑटो-रीडायरेक्ट दिखें तो तुरंत जांच कराएं.
- सरकार के मुताबिक, बिना अनुमति कंटेंट इंजेक्शन या सिस्टम एक्सेस IT Act 2000 की धारा 43 और 66 के तहत दंडनीय अपराध है.
ठगी हो जाए तो कहां करें शिकायत?
अगर आप या आपके किसी जानने वाले के साथ ऐसी साइबर ठगी हो जाती है, तो तुरंत शिकायत करें. आप या तो कॉल करके ठगी को रिपोर्ट कर सकते हैं या वेबसाइट पर जाकर भी रिपोर्ट कर सकेत हैं.
- 930 (राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन)
- www.cybercrime.gov.in
जितनी जल्दी शिकायत दर्ज की जाएगी, उतनी ही जल्दी कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की संभावना बढ़ जाती है.
सरकार की अपील
गृह मंत्रालय और I4C ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें.
Latest Stories
इस हफ्ते OTT पर क्या देखें, 2 से 8 फरवरी तक नई फिल्में और शोज की भरमार; यहां चेक करें पूरी लिस्ट
WhatsApp पर जल्द आ सकता है पेड सब्सक्रिप्शन, एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए देने पड़ेंगे पैसे; जानें डिटेल्स
एक्सीडेंट की झूठी खबर से डराकर हो रही ठगी, एक फोटो खोलते ही खाली हो जाएगा अकाउंट, ऐसे करें बचाव
बैंक से आए ऐसा Emai तो हो जाएं सतर्क, एक क्लिक में हो सकती है बड़ी ठगी, ऐसे रहें सेफ
