सोना-चांदी नहीं, अब ‘कॉपर’ की बारी, AI-EV बूम में चमक रहे ये अंडर-द-रडार कॉपर स्टॉक्स

कॉपर को अब नया गोल्ड कहा जाने लगा है. इसकी मांग इसलिए बढ़ रही है क्योंकि यह हर जगह इस्तेमाल होता है. इलेक्ट्रिक कारों में आम गाड़ियों से करीब तीन गुना ज्यादा तांबा लगता है. सोलर पैनल, विंड टरबाइन, फैक्ट्रियों की मशीनें और डेटा सेंटर भी इसी पर टिके हैं. दूसरी ओर, इसकी सप्लाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रही है.

Copper Image Credit: Money9 Live

Copper: जब बाजार में सोने और चांदी की चर्चा होती है, तब एक और मेटल चुपचाप सुर्खियों में आ रही है. वह है तांबा यानी कॉपर. इलेक्ट्रिक गाड़ियां, सोलर प्रोजेक्ट, डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों को तेजी से बढ़ने के लिए भारी मात्रा में तांबे की जरूरत पड़ रही है. खास बात यह है कि AI सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले हाई स्पीड केबल और तार अब पहले से कहीं ज्यादा कॉपर मांग रहे हैं. यही वजह है कि निवेशकों की नजर अब उन भारतीय कंपनियों पर टिकने लगी है जो तांबे से जुड़े कारोबार में हैं. इनमें से कई कंपनियां बड़ी नहीं हैं, लेकिन तेजी से बढ़ते इस सेक्टर में उन्हें भविष्य का खिलाड़ी माना जा रहा है.

क्यों अचानक चमक रहा है कॉपर

कॉपर को अब नया गोल्ड कहा जाने लगा है. इसकी मांग इसलिए बढ़ रही है क्योंकि यह हर जगह इस्तेमाल होता है. इलेक्ट्रिक कारों में आम गाड़ियों से करीब तीन गुना ज्यादा तांबा लगता है. सोलर पैनल, विंड टरबाइन, फैक्ट्रियों की मशीनें और डेटा सेंटर भी इसी पर टिके हैं. दूसरी ओर, इसकी सप्लाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रही है. नई खदानें खोलना महंगा और समय लेने वाला काम है. भारत में भी घरेलू प्रोडक्शन सीमित है, इसलिए ज्यादातर कॉपर आयात करना पड़ता है.

ND Metal Industries

ND Metal Industries छोटी कंपनी है जो नॉन फेरस मेटल की ट्रेडिंग और प्रोसेसिंग करती है. इसके पास दमन में मेल्टिंग और प्रोसेसिंग प्लांट है. कंपनी अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट से धातुएं मंगाती है. हालांकि इसकी कमाई में कॉपर का हिस्सा अभी कम है. ज्यादातर आमदनी किराये और ब्याज से आती है. प्रमोटर होल्डिंग करीब 75 प्रतिशत है. लेकिन कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं और निवेशकों को इसके नए प्लांट की प्रगति पर नजर रखनी होगी.

Precision Wires

Precision Wires मोटर और ट्रांसफॉर्मर में इस्तेमाल होने वाली कॉपर वायर बनाती है. साल 2025 में कंपनी की आमदनी तेजी से बढ़ी और मुनाफा भी मजबूत हुआ. कंपनी कॉपर स्क्रैप रीसायक्लिंग और खुद कैथोड बनाने पर जोर देती है, जिससे लागत पर नियंत्रण रहता है. पिछले पांच साल में इसकी बिक्री और मुनाफा लगातार बढ़े हैं. इसे इंडस्ट्रियल कॉपर से जुड़ा मजबूत खिलाड़ी माना जाता है.

Onix Solar

Onix Solar पहले छोटी मेटल कंपनी थी, लेकिन अब सोलर सेक्टर के लिए कॉपर से जुड़े सामान बनाती है. भारत में सोलर क्षमता बढ़ने से इसे फायदा मिल सकता है. कंपनी की बिक्री और मुनाफे में तेजी आई है. मैनेजमेंट अगले दो साल में क्षमता 40 प्रतिशत बढ़ाने की योजना बना रहा है. अगर यह सफल रही तो कंपनी बड़ी बन सकती है.

Vidya Wires

Vidya Wires हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई है. यह मोटर, ट्रांसफॉर्मर और सोलर के लिए कॉपर कंडक्टर बनाती है.
कंपनी की बिक्री और मुनाफा दोनों बढ़ रहे हैं. यह अपनी प्रोडक्शन क्षमता भी दोगुनी करने की तैयारी में है. प्रमोटर और संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी भी मजबूत मानी जाती है.

बजट क्विज खेलने के लिए यहां क्लिक करें.

इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.