चमकते सितारे हैं ये तीन स्टॉक, 2 साल में 1 लाख बने 5 लाख, अमेरिका तक फैला है बिजनेस
पिछले कई महीनों की सुस्ती और उतार-चढ़ाव के बीच अधिकांश निवेशकों के पोर्टफोलियो दबाव में रहे, लेकिन इसी दौरान तीन कंपनियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो साल में 4–5 गुना रिटर्न दिया है. मजबूत सेक्टर ट्रेंड, सरकारी समर्थन और बेहतरीन वित्तीय नतीजों ने इन्हें बाजार के चमकते सितारे बना दिया है.
बीते कई महीनों से बाजार में उतार-चढ़ाव और सुस्ती के कारण अधिकांश निवेशकों के पोर्टफोलियो दबाव में हैं. कई लोकप्रिय शेयरों ने या तो शून्य रिटर्न दिए या नुकसान कराया. लेकिन इसी माहौल में कुछ चुनिंदा कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल में निवेशकों की पूंजी को 4 से 5 गुना तक बढ़ा दिया. मजबूत सेक्टर ट्रेंड, सरकारी फोकस, तेजी से बढ़ता मार्केट शेयर और मजबूत वित्तीय नतीजों ने इन कंपनियों को अलग पहचान दिलाई.
Hitachi Energy India
हिताची एनर्जी इंडिया हाई-वोल्टेज उत्पादों, ट्रांसफॉर्मर्स, ग्रिड ऑटोमेशन, सॉफ्टवेयर और सर्विसेस का बड़ा पोर्टफोलियो रखती है. पिछले दो वर्षों में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन और हाई-वोल्टेज DC (HVDC) प्रोजेक्ट्स से बड़े ऑर्डर्स मिले. FE की एक रिपोर्ट के अनुसार, FY25 में रिन्यूएबल सेक्टर के ऑर्डर दोगुने हुए, जबकि डेटा सेंटर से मिलने वाले ऑर्डर्स में 1.5 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई.
वित्तीय सेहत और रिटर्न
FY23 से FY25 के बीच रेवेन्यू 43.7 फीसदी बढ़कर ₹64.4 अरब पहुंच गया, जबकि मुनाफा चार गुना होकर ₹3.8 अरब हो गया. ऑपरेटिंग मार्जिन 5.7 फीसदी से बढ़कर 9.2 फीसदी और FY26 की पहली छमाही में 16 फीसदी तक पहुंच गया. शेयर कीमत नवंबर 2023 के ₹4,000 से नवंबर 2025 में ₹20,890 हो गई. यानी 5 गुना उछाल.
Force Motors
भारत की सबसे बड़ी वैन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स LCV, MUV और SCV सेगमेंट में मौजूद है, लेकिन कंपनी का असली फोकस ट्रैवलर वैन पर है. कंपनी ने ट्रैक्टर और थ्री-व्हीलर व्यवसाय छोड़कर कोर सेगमेंट पर ध्यान दिया.
यह भी पढ़ें: Patanjali Foods ने किया अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर, हर शेयर पर मिलेंगे ₹1.75
वित्तीय सेहत और रिटर्न
दो साल में रेवेन्यू 60.5 फीसदी बढ़कर ₹80.7 अरब हुआ, जबकि मुनाफा 5 गुना चढ़कर ₹8 अरब तक पहुंच गया. मार्जिन 6फीसदी से सीधे 16फीसदी हो गया. शेयर कीमत अक्टूबर 2023 के ₹3,376 से बढ़कर अब ₹18,300 यानी लगभग 5.4X.
Neuland Laboratories
न्यूलैंड लैबोरेटरीज CMS (कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग) और GDS (जेनेरिक ड्रग सब्सटेंस) बिजनेस चलाती है. FY25 में इसका 82 फीसदी रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आया, जिनमें अमेरिका और यूरोप प्रमुख बाजार हैं. कंपनी के पास 990 से अधिक DMF फाइलिंग हैं.
वित्तीय सेहत और रिटर्न
पिछले दो वर्षों में रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़कर ₹14.8 अरब हुआ, जबकि मुनाफा 59 फीसदी बढ़कर ₹2.6 अरब. शेयर कीमत नवंबर 2023 के ₹4,000 से बढ़कर ₹18,000. यानी 4.5X रिटर्न मिला है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RBI से राहत मिलते ही ब्रोकिंग शेयरों में तूफानी तेजी, MOFSL से लेकर Angel One और BSE तक चमके स्टॉक, एक दिन में 8% तक चढ़ें
Stock Market Today: जंग खत्म होने की उम्मीद से हरा हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1800 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,900 के पार
जंग खत्म होने की उम्मीद से ग्लोबल मार्केट में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल के संकेत, जानें Dow Jones से लेकर कच्चे तेल का हाल
