टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में जोरदार तेजी, Q4 में 20% रेवेन्यू ग्रोथ से मिला बूस्ट! एक हफ्ते में 14% भागे शेयर
कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बड़ा उछाल देखने को मिला. BSE पर करीब 1.44 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि पिछले दो हफ्तों का औसत करीब 63 हजार शेयर था. सुबह 11 बजे के आसपास शेयर करीब 5.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,748 रुपये पर ट्रेड कर रहा था

सोमवार को बाजार में बिकवाली देखने को मिली. ऐसे बाजार में टाटा ग्रुप का शेयर Trent Ltd में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के तिमाही बिजनेस अपडेट के बाद शेयर करीब 6 प्रतिशत तक उछल गया. NSE पर शेयर 3,759 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, जबकि BSE पर यह 3,755 रुपये तक चढ़ा. बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम ने भी इस तेजी को सपोर्ट किया. बीते एक हफ्ते में इसके शेयरों में 14 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है.
Q4 में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ
Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 20 प्रतिशत बढ़कर 4,937 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4,106 करोड़ रुपये था. पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो Trent का रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर 19,701 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 16,668 करोड़ रुपये था. कंपनी का मर्चेंडाइज सेल्स (अन्य आय को छोड़कर) भी मजबूत रहा, जिसमें तिमाही में 21 प्रतिशत और पूरे साल में 19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.
स्टोर विस्तार से ग्रोथ को सपोर्ट
Trent ने अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है. कंपनी ने मार्च तिमाही में 22 Westside स्टोर और पूरे FY26 में 52 स्टोर जोड़े. वहीं Zudio ब्रांड के तहत कंपनी ने Q4 में 108 नए स्टोर और पूरे साल में 198 स्टोर खोले. यह तेजी से विस्तार कंपनी की ग्रोथ रणनीति को दर्शाता है.
शेयर में बढ़ी ट्रेडिंग एक्टिविटी
कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बड़ा उछाल देखने को मिला. BSE पर करीब 1.44 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि पिछले दो हफ्तों का औसत करीब 63 हजार शेयर था. सुबह 11 बजे के आसपास शेयर करीब 5.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,748 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और निफ्टी इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहा था.
Q3 रिजल्ट्स भी रहे मजबूत
दिसंबर 2025 तिमाही (Q3FY26) में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.73 प्रतिशत बढ़कर 510.11 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 496.54 करोड़ रुपये था. हालांकि नए लेबर कोड लागू होने के कारण 26.11 करोड़ रुपये का एकमुश्त नुकसान दर्ज किया गया. रेवेन्यू 14.78 प्रतिशत बढ़कर 5,345.06 करोड़ रुपये रहा. Westside और Zudio का ग्रॉस मार्जिन स्थिर रहा, जबकि ऑपरेटिंग EBIT मार्जिन 13.8 प्रतिशत रहा.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.