ट्रंप का बड़ा यू-टर्न! स्टील और एल्युमिनियम पर लगे टैरिफ में राहत देने की तैयारी, इन मेटल स्टॉक्स को फायदे की उम्मीद
स्टील और एल्युमिनियम पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ से बढ़ती महंगाई के दबाव में ट्रंप प्रशासन कुछ प्रोडक्ट्स को राहत देने की तैयारी कर रहा है . इसके लिए सामानों की सूची की समीक्षा हो रही है और चुनिंदा वस्तुओं को छूट मिल सकती है. इससे मेटल स्टॉक्स में फायदा होने की संभावना है.
Trump Tariff on Steel and Aluminum: अमेरिका में बढ़ती महंगाई और चुनावी दबाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्टील और एल्युमिनियम पर लगाए गए कुछ टैरिफ में राहत देने की तैयारी में है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन इन शुल्कों की समीक्षा कर रहा है और कुछ प्रोडक्टों में छूट दी जा सकती है. इसका फायदा भारतीय मेटल कंपनियों को मिल सकता है. जिससे आने वाले दिनों में मेटल स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक कॉमर्स डिपार्टमेंट और यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस के अधिकारियों का मानना है कि ऊंचे टैरिफ की वजह से आम उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा है. पाई टिन, फूड और ड्रिंक कैन जैसे रोजमर्रा के सामान महंगे हुए हैं, जिससे महंगाई का असर और गहरा गया है. जिसका दबाव ट्रंप पर पड़ रहा है.
50 प्रतिशत लगाया था टैरिफ
ट्रंप ने पिछले साल स्टील और एल्युमिनियम आयात पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया था और इन्हें कई देशों के साथ बातचीत में दबाव के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया. अब प्रशासन 400 से ज्यादा उत्पादों की सूची की समीक्षा कर रहा है, जिनमें विंड टर्बाइन, मोबाइल क्रेन, घरेलू उपकरण, बुलडोजर, रेल कोच, मोटरसाइकिल, मरीन इंजन और फर्नीचर जैसे सामान शामिल हैं.
रिपोर्ट के अनुसार कुछ प्रोडक्टों पर लगे टैरिफ में छूट देने, सूची के विस्तार को रोकने और चुनिंदा वस्तुओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर अलग जांच शुरू करने की योजना है. हालांकि व्हाइट हाउस और कॉमर्स डिपार्टमेंट ने इस पर तत्काल टिप्पणी नहीं की है.
इन मेटल स्टॉक्स में फायदे की उम्मीद
Tata Steel Limited – भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी, जिसका व्यापक उत्पादन बेस और वैश्विक नेटवर्क है. टैरिफ राहत से इसके स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है. अभी इसके शेयर की कीमत 204 रुपये है.
JSW Steel – बड़ी स्टील निर्माता कंपनी, जो निर्यात और वैश्विक सप्लाई चेन के जरिये टैरिफ कम होने पर लाभ उठा सकती है. अभी इसके शेयर की कीमत 1237 रुपये है.
Hindalco Industries Limited – भारत की प्रमुख एल्यूमिनियम कंपनी, अमेरिका में ड्यूटी राहत से मार्केट एक्सेस में सुधार की गुंजाइश है. वर्तमान में इसके शेयर की कीमत 907 रुपये है.
Vedanta Limited – प्रमुख खनन एवं मेटल शेयर, एल्यूमिनियम/तांबे के वैश्विक व्यापार से जुड़ा है. इसे भी ट्रंप टैरिफ में ढील का फायदा हो सकता है. वर्तमान में इसके शेयर की कीमत 676 रुपये है.
ट्रंप नीति पर सवाल
रॉयटर्स/इप्सोस सर्वे के हाल ही के सर्वे के मुताबिक केवल 30 प्रतिशत अमेरिकियों ने बढ़ती लागत से निपटने के ट्रंप के तरीके को सही ठहराया, जबकि 59 प्रतिशत ने असहमति जताई है. डेमोक्रेट्स के नौ में से दस और रिपब्लिकन के पांच में से एक मतदाता ने भी नाराजगी जाहिर की. ऐसे में नवंबर के मिडटर्म चुनाव से पहले महंगाई बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है .
बता दें हाल ही में डेट्रॉइट में ट्रंप ने अपने आर्थिक रिकॉर्ड की तारीफ करते हुए अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने और उपभोक्ता कीमतों पर लगाम लगाने की कोशिशों के बारे में बात की थी. अब सबकी नजर इस बात पर है कि टैरिफ में संभावित ढील से महंगाई पर कितना असर पड़ता है.
Latest Stories
TCS की कुर्सी गई, पैसा भी डूबा, 5 साल के निचले स्तर पर शेयर, 33 फीसदी टूटा
Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 7 लाख करोड़ खाक; इस क्रैश के पीछे आखिर क्या है वजह?
AI के डर से हिला सॉफ्टवेयर सेक्टर, Infosys 27% और TCS 32% नीचे, क्यों छाया है ये मंजर, क्या कहते हैं दिग्गज
