टैरिफ ने फिर अमेरिकी मार्केट को झकझोरा, 6 फीसदी टूटा एनवीडिया का शेयर, टेक कंपनियों के स्टॉक भी गिरे
US Market Today: मार्केट खुलने के साथ ही एनवीडिया के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई. दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. टैरिफ का दबाव अमेरिकी बाजार पर नजर आ रहा है.
US Market Today: अमेरिकी स्टॉक मार्केट बुधवार को एक बार फिर से लाल निशान लौट गया है. दिग्गज चिप मैन्युफैक्चरर एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट आई. कंपनी ने ऐलान किया है कि वो चीन को अपने H20 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स के निर्यात पर नए अमेरिकी सरकार के प्रतिबंधों से जुड़े 5.5 अरब डॉलर का शुल्क लेगी. इसका असर कंपनी के शेयरों पर नजर आ रहा है, जो आज के कारोबार में 6 फीसदी टूट गए हैं. एनवीडिया के शेयरों में 6.5 फीसदी की गिरावट आई है.
कितनी आई गिरावट?
शुरुआती घंटे में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 189.5 अंक या 0.47 फीसदी गिरकर 40,179.49 पर आ गया. एसएंडपी 500 60.9 अंक या 1.13 फीसदी गिरकर 5,335.75 पर आ गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 323.5 अंक या 1.92 फीसदी गिरकर 16,499.693 पर आ गया.
मंगलवार देर रात अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने चीन को एनवीडिया के H20 और AMD के MI308 AI चिप्स के लिए नए निर्यात लाइसेंसिंग नियम जारी किए. एनवीडिया ने कहा कि चीन को निर्यात पर प्रतिबंध के बाद उसे 5.5 अरब डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा.
टेक कंपनियों के शेयर टूटे
एनवीडिया के अलावा अन्य चिप मैन्युफैक्चरर कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई. AMD 6 फीसदी टूटा. माइक्रोन टेक्नोलॉजी में 3 फीसदी की गिरावट आई. दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली. मेटा प्लेटफॉर्म का शेयर 2 फीसदी टूटा. जबकि गूगल-पैरेंट अल्फाबेट और टेस्ला के शेयर में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है. पिछले सप्ताह चीनी आयात पर टैरिफ को छोड़कर, अन्य देशों पर घोषित टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने का ऐलान किया है. साथ ही स्मार्टफोन और पीसी आयात के खिलाफ टैरिफ में छूट की भी घोषणा की है. ब्लूमबर्ग ने 16 अप्रैल को बताया कि चीनी सरकार ने कहा है कि अगर अमेरिका सम्मान दिखाता है और बातचीत के लिए एक व्यक्ति को भी नियुक्त करता है तो वह बातचीत के लिए बैठने को तैयार है.
यह भी पढ़ें: इन 5 फ्लेक्सी कैप फंड ने दिए जोरदार रिटर्न, निवेशकों को 32 फीसदी तक का मिला है मुनाफा
Latest Stories
2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंचेगी टेक इंडस्ट्री, ये 3 IT स्टॉक डिस्काउंट पर हो रहे ट्रेड; फ्यूचर ग्रोथ पर रखें नजर
शनिवार, 14 मार्च को खुलेंगे NSE और BSE; जानें आप ट्रेडिंग कर सकेंगे या नहीं
13 तारीख और शुक्रवार का क्या है शेयर मार्केट कनेक्शन, निवेशकों के पैसे हो जाते हैं स्वाहा; यह है इतिहास
