Apple का सबसे बड़ा दांव, सस्ता MacBook लॉन्च की तैयारी, रंग भी होंगे हटके और कीमत भी चौंकाने वाली
Apple मार्च में एक इवेंट कर सकती है, जिसमें यह नया MacBook लॉन्च होगा. यह साफ नहीं है कि कंपनी सिर्फ इसी लैपटॉप को लॉन्च करेगी या इसके साथ और भी नए प्रोडक्ट पेश करेगी. बताया जा रहा है कि इस MacBook की कीमत 1000 डॉलर से कम यानी करीब 90 हजार रुपये हो सकती है.
टेक दुनिया में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है. Apple अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार कर रही है. इस बार कंपनी प्रीमियम सेगमेंट से थोड़ा हटकर आम लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए नया लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple मार्च में एक सस्ता MacBook पेश कर सकती है, जो अब तक के MacBook लाइनअप में सबसे किफायती होगा.
खास बात यह है कि यह नया MacBook सिर्फ कीमत में ही नहीं, बल्कि अपने रंगों के कारण भी चर्चा में है. कंपनी पहली बार हल्के और चमकीले रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है. यानी यह डिवाइस युवाओं और स्टूडेंट्स को खास तौर पर आकर्षित कर सकता है. अगर यह लॉन्च होता है, तो Apple की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा.
कम कीमत में MacBook लॉन्च की तैयारी
Gadgets 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple मार्च में एक इवेंट कर सकती है, जिसमें यह नया MacBook लॉन्च होगा. यह साफ नहीं है कि कंपनी सिर्फ इसी लैपटॉप को लॉन्च करेगी या इसके साथ और भी नए प्रोडक्ट पेश करेगी. बताया जा रहा है कि इस MacBook की कीमत 1000 डॉलर से कम यानी करीब 90 हजार रुपये हो सकती है. इससे यह Apple का सबसे सस्ता MacBook बन जाएगा.
iPhone वाला प्रोसेसर मिलेगा
इस सस्ते MacBook में वही प्रोसेसर दिया जा सकता है जो iPhone 16 Pro में इस्तेमाल होता है. यानी इसमें A18 Pro चिप मिल सकती है. इससे लैपटॉप की परफॉर्मेंस अच्छी रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार इस MacBook में 13 इंच से थोड़ा छोटा डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके साथ कंपनी पहली बार हल्के पीले, हरे, नीले और गुलाबी जैसे रंगों में लैपटॉप ला सकती है. हालांकि सभी रंग लॉन्च के समय उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है.
बिल्ड क्वालिटी में नहीं होगा समझौता
इस MacBook का कोडनेम J700 बताया जा रहा है. इसमें एल्यूमिनियम बॉडी दी जाएगी. कंपनी ने इसे बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है जिससे लागत कम होगी और उत्पादन तेज होगा. रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 8GB RAM और लंबी बैटरी लाइफ मिल सकती है. हालांकि इसमें Thunderbolt पोर्ट नहीं दिया जाएगा. इसकी जगह USB Type-C पोर्ट मिलेंगे. इससे कुछ एक्सटर्नल डिस्प्ले फीचर्स सीमित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Groww, BSE से लेकर Angel One तक मचा कोहराम, 10 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?
