₹299 से ₹666 तक, 1.5GB डेली डेटा में कौन-सा Jio प्लान आपके लिए सस्ता ? दिन के हिसाब से समझें गणित

अगर सिर्फ प्रति दिन खर्च देखें, तो 666 रुपये वाला प्लान सबसे ज्यादा फायदा देता है. वहीं 889 रुपये वाला प्लान सबसे लंबी बिना रुकावट वैलिडिटी का विकल्प बनता है. छोटी अवधि वाले प्लान लचीलापन देते हैं, लेकिन रोजाना खर्च थोड़ा ज्यादा रहता है. जो यूजर असली बचत चाहते हैं, उनके लिए लंबी वैलिडिटी वाले प्लान ज्यादा समझदारी भरा चुनाव हैं.

जियो रिचार्च प्लान Image Credit:

मोबाइल इंटरनेट अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. वीडियो देखना हो, ऑफिस का काम हो या ऑनलाइन बातचीत, लगातार डेटा की मांग रहती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Reliance Jio अपने 1.5GB रोजाना डेटा वाले प्लानों पर खास फोकस करता है. रिचार्ज प्लान चुनते समय ज्यादातर लोग सिर्फ कीमत देखते हैं. लेकिन असली फायदा समझने का आसान तरीका यह है कि प्लान में हर दिन कितना खर्च पड़ रहा है, यह देखा जाए.

इसका गणित बहुत सरल है. इसके लिए प्लान की कीमत को उसकी वैलिडिटी (कितने दिन चलता है) से भाग देना होता है. इससे तुरंत पता चल जाएगा कि रोजाना जेब से कितना पैसा जा रहा है. इसी तुलना से साफ दिखता है कि कौन-सा रिचार्ज सच में पैसा वसूल है और कौन-सा थोड़ा महंगा पड़ता है.

666 रुपये का प्लान: 1.5GB डेली डेटा में सबसे कम रोजाना खर्च

666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी देता है. इसमें हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है. इस हिसाब से रोजाना खर्च करीब 9.51 रुपये बैठता है. यह इस कैटेगरी में सबसे कम प्रति दिन लागत वाला विकल्प बनता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं और लंबी अवधि का बैलेंस प्लान पसंद करते हैं.

579 रुपये का प्लान: कीमत और वैलिडिटी का बैलेंस

579 रुपये का प्लान 56 दिनों तक चलता है. रोजाना 1.5GB डेटा की सुविधा यहां भी मिलती है. प्रति दिन खर्च करीब 10.34 रुपये पड़ता है.

889 रुपये वाला प्लान: लंबी वैलिडिटी पसंद करने वालों के लिए

889 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी देता है. रोजाना 1.5GB डेटा यहां भी शामिल है. इसका प्रति दिन खर्च करीब 10.58 रुपये बनता है. यह प्लान उन यूजर्स को आकर्षित करता है जो एक बार रिचार्ज कर के लगभग तीन महीने तक निश्चिंत रहना चाहते हैं.

319 कैलेंडर मंथ प्लान: तय महीने का हिसाब

319 रुपये का प्लान तय दिनों के बजाय कैलेंडर महीने के हिसाब से वैलिडिटी देता है. इसमें रोज 1.5GB डेटा मिलता है. अगर 30 दिन का औसत लें, तो प्रति दिन खर्च करीब 10.63 रुपये बैठता है. यह प्लान उन लोगों के लिए सुविधाजनक है जो हर महीने एक ही तारीख के आसपास रिचार्ज करना पसंद करते हैं.

299 रुपये वाला प्लान: पारंपरिक 28 दिन वाला विकल्प

299 रुपये वाला का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. रोजाना 1.5GB डेटा की सुविधा यहां भी रहती है. प्रति दिन खर्च करीब 10.68 रुपये पड़ता है. यह प्लान छोटे समय के लिए लचीलापन चाहने वाले यूजर्स के बीच लोकप्रिय रहता है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी ने 47 कर्मचारियों को बांटी 20 करोड़ की कारें; रेंज रोवर, ऑडी और डिफेंडर भी हैं शामिल