3 महीने के रिचार्ज प्लान लिए Jio-Airtel-Vi में कौन है बेस्ट? कहीं मिलता है एंटरटेनमेंट का तड़का, तो कहीं अनलिमिटेड डेटा
भारत में 3 महीने यानी 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान यूजर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS जैसे फायदे देने वाले प्लान में Jio, Airtel और Vi के बीच कड़ी टक्कर है. कहीं सस्ती कीमत का फायदा है, तो कहीं एंटरटेनमेंट और अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स का तड़का. आखिर किसका प्लान है सबसे बेहतर?
JIO vs Airtel vs VI 84 Days Plan: भारत में निजी टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ती और ज्यादा फायदे वाली प्लान को लेकर हमेशा मुकाबला रहता है. अगर आप रोज 1.5GB डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपके पास तीन बड़े विकल्प हैं. Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi). इन तीनों कंपनियों के 84 दिन या तीन महीने की वैधता वाले प्लान बाजार में काफी लोकप्रिय हैं. इस रिपोर्ट में जानेंगे इन तीनों कंपनियों के प्लान में आपके लिए किफायती प्लान कौन है और इसमें क्या खास हो सकता है?
JIO का 799 रुपये वाला प्लान
JIO का यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें रोज 1.5GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है.
मिलते हैं ये खास फायदे?
डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps रह जाती है. इस प्लान के साथ JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. हालांकि, इसमें 5G का लाभ शामिल नहीं है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्लान 799 रुपये में आता है, जो एयरटेल और Vi से करीब 7.5% सस्ता है. अगर आप कम कीमत और अच्छे 4G कवरेज को तरजीह देते हैं, तो जियो एक मजबूत विकल्प बनता है.
Airtel का 859 रुपये वाला प्लान
JIO की तरह Airtel का यह प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और रोज 1.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है. लेकिन इसके लिए 60 रुपये अधिक देने होते हैं.
मिलते हैं ये खास फायदे?
डेटा खत्म होने पर यहां भी स्पीड 64 Kbps हो जाती है. इस प्लान की खास बात है कि इसके साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई जाती है. साथ ही RewardsMini सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो Airtel Payments Bank यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है. अगर आप डेटा के साथ डिजिटल टूल्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो एयरटेल का प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है.
Vi का 859 रुपये प्लान
Vi का 859 रुपये वाला प्लान भी 84 दिन की वैधता और रोज 1.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है.
लेकिन इसकी खासियत है इसके अतिरिक्त डेटा ऑफर्स. जैसे-
- Binge All Night – रात में बिना डेटा कटे इंटरनेट चलाने की सुविधा
- Weekend Data Rollover – वीकेंड पर बचा हुआ डेटा इस्तेमाल करने का मौका
- Data Delight – जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त डेटा
ऐसे में अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और अतिरिक्त ऑफर्स पसंद करते हैं, तो Vi आपके लिए सही विकल्प हो सकता है.
आखिर कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट?
तीनों प्लान लगभग एक जैसे बेसिक फायदे देते हैं. 84 दिन की वैधता, रोज 1.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग. फर्क सिर्फ कीमत और अतिरिक्त लाभ में है. अपनी जरूरत के हिसाब से आप इन प्लान का चयन कर सकते हैं.
- कम कीमत और मजबूत कवरेज चाहिए तो JIO बेहतर.
- डिजिटल टूल्स और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन चाहिए तो Airtel सही.
- ज्यादा डेटा और बोनस ऑफर्स पसंद हैं तो Vi फायदेमंद.
