OpenAI ने लॉन्च किया Codex ऐप का Windows वर्जन, डेवलपर्स के लिए AI कोडिंग अब और आसान
कंपनी का कहना है कि Windows के लिए बनाया गया यह ऐप डेवलपर्स के असली कामकाजी माहौल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इससे प्रोग्रामर अपने रोजमर्रा के कई काम ऑटोमेट कर सकते हैं और तेजी से सॉफ्टवेयर बना सकते हैं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और अब AI का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में भी तेजी से बढ़ रहा है. इसी दिशा में OpenAI ने अपने लोकप्रिय AI कोडिंग टूल Codex का Windows वर्जन लॉन्च कर दिया है. यह नया ऐप डेवलपर्स को अपने कंप्यूटर पर सीधे AI की मदद से कोड लिखने, सुधारने और प्रोजेक्ट बनाने में मदद करेगा.
Codex पहले से ही डेवलपर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है और अब इसके 1.6 मिलियन से ज्यादा साप्ताहिक एक्टिव यूजर्स हैं. कंपनी का कहना है कि Windows के लिए बनाया गया यह ऐप डेवलपर्स के असली कामकाजी माहौल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इससे प्रोग्रामर अपने रोजमर्रा के कई काम ऑटोमेट कर सकते हैं और तेजी से सॉफ्टवेयर बना सकते हैं.
Windows पर AI कोडिंग का नया अनुभव
OpenAI के Codex ऐप के Windows वर्जन के जरिए डेवलपर्स अब अपने डेस्कटॉप पर सीधे AI की मदद से काम कर सकते हैं. यह ऐप एक साथ कई AI एजेंट चलाने की सुविधा देता है जो अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं. इससे कोडिंग का काम तेज और आसान हो जाता है.
डेवलपर टूल्स के साथ आसान इंटीग्रेशन
- यह ऐप Windows में PowerShell और Windows Sandbox के साथ काम करता है.
- इसके अलावा इसे Windows Subsystem for Linux यानी WSL के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- डेवलपर्स इसमें Visual Studio और Visual Studio Code जैसे एडिटर चुन सकते हैं.
कई जरूरी टूल्स का सपोर्ट
Codex ऐप Git, Node.js, Python और .NET SDK जैसे लोकप्रिय डेवलपर टूल्स के साथ भी काम करता है. इसके अलावा GitHub CLI के साथ भी इसका इंटीग्रेशन है जिससे डेवलपर्स अपने कोड रिपॉजिटरी को आसानी से मैनेज कर सकते हैं.
कई ChatGPT प्लान में उपलब्ध
- OpenAI ने बताया कि Codex ऐप कई ChatGPT प्लान में उपलब्ध है.
- इसमें Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu प्लान शामिल हैं.
- यूजर्स इसे डेस्कटॉप ऐप, कमांड लाइन या क्लाउड सर्विस के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता
OpenAI के अनुसार Codex का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इस साल इसके साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स की संख्या तीन गुना बढ़कर 1.6 मिलियन से ज्यादा हो गई है. इससे पहले कंपनी macOS के लिए भी Codex ऐप लॉन्च कर चुकी है जिसे पहले हफ्ते में ही 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिले थे.
ये भी पढ़ें- अटक सकता है जियो का मेगा IPO, इस वजह से होगी देरी! जानें अब किस महीने में DRHP दाखिल करने की तैयारी में कंपनी
