Apple के बाद अब सैमसंग पर गिरेगी टैरिफ की गाज, 40 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं गैलेक्सी स्मार्टफोन्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान से सैमसंग कंपनी को झटका लगने वाला है.अब एप्पल के बाद सैमसंग को भी टैरिफ की मार झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में इसके स्मार्टफोन्स महंगे हो सकते हैं. तो कितना लग सकता है टैरिफ और कंपनी को किन चीजों का सता रहा है डर, देखें डिटेल.
US Tariff on Samsung: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब उनके हालिया बयान ने मोबाइल कंपनियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. Apple के बाद अब सैमसंग पर भी टैरिफ की गाज गिरने वाली है. ऐसे में अमेरिका में सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के दाम आसमान छू सकते हैं. अगर विदेशों में बने फोन्स पर प्रस्तावित टैरिफ लागू हुए तो सैमसंग के फोन की कीमतें 40 फीसदी तक बढ़ सकती हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया बयान में कहा था कि 25 फीसदी टैरिफ न सिर्फ एप्पल बल्कि हर उन कंपनी पर लागू होगा जो विदेश में फोन बनाकर अमेरिका में बेचती है. ट्रंप का ये बयान सैमसंग के लिए किसी झटके से कम नहीं है. चूंकि कंपनी का कोई भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अमेरिका में नहीं है और ज्यादातर गैलेक्सी फोन्स वियतनाम जैसे देशों में बनते हैं. साउथ कोरिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर टैरिफ लागू हुआ तो गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और फ्लिप 7 जैसे फ्लैगशिप फोन्स की कीमत 30-40 फीसदी तक बढ़ सकती है. यानी फोल्ड 7 की कीमत 2,500 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें: बुलंदी की ओर अनिल अंबानी, महज एक कंपनी से कमा लिए 9873 करोड़, जानें कौन है वो पारसमणि
सैमसंग की बढ़ी चिंता
साउथ कोरिया की इस खबर से हड़कंप मचा हुआ है. चूंकि अमेरिका सैमसंग के लिए बेहद अहम बाजार है, खासकर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में, जहां कंपनी का सीधा मुकाबला एप्पल से है. अगर कीमतें इतनी बढ़ गईं तो सैमसंग की मार्केट में पकड़ कमजोर पड़ सकती है. सैमसंग के फ्लैगशिप फोन्स पहले से ही महंगे हैं, ऐसे में कीमतें और बढ़ने से इसके ग्राहक घट सकते हैं. टैरिफ लागू होने की डेडलाइन जून 2025 के अंत तक हो सकती है, हालांकि अभी नियम लागू होंगे या नहीं अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है.
Latest Stories
भारत में घट रहा चीनी स्मार्टफोन्स का दबदबा! 8 साल के निचले स्तर पर खिसका मार्केट शेयर, ये है वजह
भारत का अपना Apple-Samsung Moment! 2028 तक आएगा देश में डिजाइन और बना स्मार्टफोन
336 दिन की वैलिडिटी और कीमत सिर्फ 1234 रुपए, ये है Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान
