भारत समेत कई देशों में ठप रहा YouTube, करोड़ों यूजर्स परेशान, Google ने दिया जवाब
दुनिया का लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube मंगलवार रात अचानक डाउन हो गया, जिससे लाखों यूजर्स को ऐप और वेबसाइट एक्सेस करने में परेशानी हुई. भारत और अमेरिका समेत कई देशों में लोगों ने वीडियो चलने, लॉगिन और लाइव स्ट्रीमिंग में दिक्कत की शिकायत की. कंपनी ने कहा है कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी है.
YouTube Down: दुनिया का सबसे लोकप्रिय फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube मंगलवार रात अचानक ठप हो गया, जिससे लाखों यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. ऐप और वेबसाइट दोनों पर वीडियो चलाने, लॉगिन करने और लाइव स्ट्रीम देखने में दिक्कतें सामने आईं. बुधवार सुबह तक भी कई देशों में यह तकनीकी समस्या पूरी तरह से दूर नहीं हो सकी थी. भारत और अमेरिका समेत विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं. कंपनी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि तकनीकी टीमें समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी हैं. YouTube
YouTube पर मंगलवार रात अचानक बड़ी संख्या में यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, अमेरिका में करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों ने शिकायत की कि वे YouTube एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. यह समस्या भारत समेत कई देशों में भी देखी गई. बाद में Google और YouTube ने बयान जारी कर कहा कि उनकी टीमें समस्या की जांच कर रही हैं.
भारत में भी हजारों यूजर्स परेशान
भारत में भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने YouTube डाउन होने की शिकायत की. सुबह 7:43 बजे (IST) तक 19,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हो चुकी थीं.
- 74% लोगों को ऐप चलाने में दिक्कत आई.
- 16% यूजर्स को लाइव स्ट्रीमिंग में परेशानी हुई.
- 10% यूजर्स को वेबसाइट खोलने में परेशानी हुई.
यूजर्स के मोबाइल स्क्रीन पर “Something went wrong” का मैसेज दिखाई दे रहा था.
अमेरिका में सबसे ज्यादा शिकायतें
Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में 3,23,768 से ज्यादा यूजर्स ने बुधवार सुबह 7:40 बजे के बाद दिक्कत की रिपोर्ट की. वहीं भारत में 19 हजार से अधिक यूजर्स ने इसकी शिकायत की है.
- 74% लोगों ने YouTube ऐप में समस्या बताई.
- 10% यूजर्स को वेबसाइट खोलने में परेशानी हुई.
- 16% लोग लॉगिन नहीं कर पा रहे थे.
इसके अलावा YouTube TV को लेकर भी हजारों शिकायतें दर्ज की गईं.
कंपनी ने क्या कहा?
YouTube ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को YouTube एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है, तो उनकी टीमें इस पर काम कर रही हैं और जल्द अपडेट दिया जाएगा.
Google सपोर्ट ने भी कहा कि उन्हें समस्या की जानकारी है और जैसे ही कोई अपडेट होगा, वह साझा किया जाएगा. हालांकि, आउटेज की असली वजह क्या थी, यह साफ नहीं किया गया. हालांकि 7 बजकर 45 मिनट के बाद कुछ यूजर्स का ऐप फिर से काम करना शुरू कर दिया है.
