2025 में लेना है कॉम्पैक्ट SUV, ये रहे टॉप-9 ऑप्शन, लुक-फीचर एक से बढ़कर एक

भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और 2025 में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Victoris, Grand Vitara, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq, VW Taigun, Honda Elevate और आने वाली Tata Sierra टॉप विकल्प मानी जा रही हैं. डिजाइन, फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के आधार पर ये मॉडल अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं.

बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV Image Credit: money9live

भारत का कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट इस समय तेजी से विस्तार कर रहा है. देश में लोग अब हैचबैक कार की तुलना में कॉम्पैक्ट SUV की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं. पहले कुछ चुनिंदा मॉडल होते थे, लेकिन अब सभी कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी बेस्ट खूबियों के साथ उतर रही हैं. कंपनियां कार के लुक के साथ शानदार फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस, किफायती माइलेज और मॉडर्न डिजाइन पेश कर ग्राहकों को लुभा रही हैं. अगर आप 2025 में कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ टॉप कॉम्पैक्ट SUV के बारे में बता रहे हैं.

Hyundai Creta / Kia Seltos

    • Creta कीमत: ₹10.73–₹20.20 लाख
    • Seltos कीमत: ₹10.79–₹19.81 लाख
    • Creta इस सेगमेंट की लीडर है और लंबे समय से सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी है
    • स्टाइलिश डिज़ाइन, फीचर-लोडेड केबिन और कई पावरट्रेन ऑप्शन इसे एक ऑल-राउंड SUV बनाते हैं

    Skoda Kushaq / Volkswagen Taigun

      • Kushaq कीमत: ₹10.61–₹18.43 लाख
      • Taigun कीमत: ₹11.39–₹19.15 लाख
      • ये दोनों SUV फीचर्स से ज्यादा ड्राइविंग फन पर फोकस करती हैं
      • 2 टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प—परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देने वालों के लिए
      • 2026 में इन दोनों के अपडेटेड वर्ज़न आने वाले हैं

      Honda Elevate

        • कीमत: ₹11–₹16.67 लाख
        • Elevate एक सिंपल लेकिन भरोसेमंद SUV है
        • बेसिक फीचर्स, आरामदायक राइड और लो मेंटेनेंस
        • हाल ही में इसका ADV एडिशन भी लॉन्च हुआ है

        Maruti Grand Vitara / Toyota Hyryder

          • Grand Vitara कीमत: ₹10.77–₹19.72 लाख
          • Hyryder कीमत: ₹10.95–₹19.76 लाख
          • ये दोनों SUV हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए मशहूर हैं
          • स्मूथ ड्राइविंग, बेहतरीन माइलेज और ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प इस सेगमेंट की खासियतों में से एक है

          Maruti Victoris

            • कीमत: ₹10.50–₹19.99 लाख
            • Grand Vitara का मॉडर्न और ज्यादा प्रीमियम विकल्प
            • हाई-एंड फीचर्स, अच्छा डिजाइन और CNG ऑप्शन
            • पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और AWD विकल्प मौजूद

            Tata Sierra (लॉन्च होना बाकी है)

              • एक्सपेक्टेड कीमत: लगभग ₹11 लाख
              • क्लासिक Sierra का मॉडर्न अवतार
              • आइकॉनिक विंडो डिज़ाइन बरकरार रखते हुए फ्यूचरिस्टिक टच दिया गया है
              • 25 नवंबर को आधिकारिक लॉन्च
              • अब तक का Tata का सबसे प्रीमियम इंटीरियर माना जा रहा है

              मॉडलशोरूम कीमत रेंज (₹ लाख)
              Hyundai Creta10.73 – 20.20
              Kia Seltos10.79 – 19.81
              Skoda Kushaq10.61 – 18.43
              Volkswagen Taigun11.39 – 19.15
              Honda Elevate11.00 – 16.67
              Maruti Grand Vitara10.77 – 19.72
              Toyota Hyryder10.95 – 19.76
              Maruti Victoris10.50 – 19.99
              Tata Sierra (एक्सपेक्टेड)लगभग 11.00 (एक्सपेक्टेड)