Renault Kwid Facelift: 3 जुलाई को होगी लॉन्च, कीमत ₹5 लाख से कम, माइलेज भी दमदार, जानें पूरी डिटेल

Renault भारत में 3 जुलाई 2026 को अपनी लोकप्रिय एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है. नई Kwid में आकर्षक डिजाइन, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपडेटेड इंटीरियर मिलने की उम्मीद है, जबकि 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन पहले जैसा ही रहेगा. अगर आप बजट में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मॉडल आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.

Renault Kwid Facelift : अगर आप 5 लाख रुपये के बजट में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Renault India अपनी सबसे सस्ती कार Kwid का फेसलिफ्ट मॉडल 3 जुलाई 2026 को लॉन्च कर सकती है. नई Kwid में पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपडेटेड इंटीरियर मिलने की उम्मीद है. हालांकि इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. आइए जानते हैं नई Renault Kwid से जुड़ी सभी जरूरी बातें.

पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगा एक्सटीरियर

नई Renault Kwid फेसलिफ्ट में फ्रंट डिजाइन को पूरी तरह नया लुक दिया जा सकता है. इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और Y-शेप LED DRL के साथ नए हेडलैंप मिलने की उम्मीद है. पीछे की तरफ भी नए डिजाइन की टेललाइट और बदला हुआ बंपर देखने को मिल सकते हैं. हालांकि कार का SUV जैसा स्टाइल और कॉम्पैक्ट साइज पहले जैसा ही रहेगा, जिससे शहर में इसे चलाना आसान होगा.

केबिन में मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन और नए फीचर्स

नई Kwid का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिल सकता है. AutoPundit की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें करीब 10 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है. इसके अलावा Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, पावर विंडो, नया डैशबोर्ड डिजाइन और बेहतर सीट फैब्रिक जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. इससे केबिन पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम महसूस होगा.

इंजन और माइलेज में नहीं होगा बदलाव

Renault Kwid फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलेगा. यह इंजन करीब 68 हॉर्सपावर की ताकत देता है. ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. फिलहाल कंपनी ने CNG वेरिएंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. माइलेज की बात करें तो Car Wale की वेबसाइट के अनुसार, यह 22 लीटर प्रति लीटर तक माइलेज दे सकता है.

सेफ्टी, कीमत और किन कारों से होगा मुकाबला

नई Kwid में ड्यूल एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और अन्य जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.80 लाख से ₹5.50 लाख के बीच हो सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Suzuki Alto K10, Maruti Suzuki S-Presso और Maruti Suzuki Celerio जैसी कारों से होगा.

क्या यह कार खरीदना सही रहेगा?

अगर आपका बजट 5 लाख रुपये के आसपास है और आप पहली कार खरीदना चाहते हैं, तो नई Renault Kwid एक अच्छा विकल्प बन सकती है. इसमें SUV जैसा लुक, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, शहर के हिसाब से आसान ड्राइविंग, बड़ा टचस्क्रीन और AMT का विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV का नया वीडियो आया सामने! 500KM+ रेंज के साथ लॉन्च से पहले ही मचा रही धमाल