TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

अमूल और रिलायंस समेत 10 रुपये के प्रोडक्ट्स में क्यों उलझी हुई हैं कंपनियां? फूड सेक्टर में क्या चल रहा है कंपटीशन

देश में 10 रुपये के सस्ते ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ रही है, और अब अमूल, रिलायंस, पारले एग्रो और कोका-कोला जैसी कंपनियां अपने नए उत्पादों से इस सेगमेंट में बड़े कंपटीशन का सामना कर रही हैं.

सस्ते प्रोडक्ट की बाजार में होड़ Image Credit: Money9 live

भारत में ठंड का कहर खत्म हो चुका और देश के कई हिस्सों में दिन गर्म होने लगे हैं. ऐसे में सस्ती और किफायती ड्रिंक की मांग तेजी से बढ़ रही है.माहौल के मद्देनजर ड्रिंक बिजनेस इंडस्ट्री एक्टिव हो गई है और बाजार में ज्यादा से ज्यादा कस्टमर आकर्षित करने के नीति पर काम करने लगी है. स्वाद के साथ साथ कंपटीशन प्रोडक्ट के प्राइसिंग का भी है. इस कड़ी में 10 रुपये के प्रोडक्ट बेचने को लेकर कंपनियों के बीच तगड़ा कंपटीशन देखने को मिल रहा है.

डेयरी उत्पादों से लेकर फ्रूट ड्रिंक्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स तक, बड़ी कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की होड़ में लगी हैं. इसके अलावा, अमूल, पारले एग्रो, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और डाबर जैसी कंपनियां भी अपने 10 रुपये के प्रोडक्ट का विस्तार कर रही हैं जिससे अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाई जा सके. हालांकि महंगाई के इस दौर में कम कीमत पर प्रोडक्ट बेचना कंपनियों के लिए चुनौती भी साबित हो रही है.

अमूल और रिलायंस ने किया बड़ा दांव

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) ने अमूल ब्रांड के तहत हाल ही में Tru डेयरी-आधारित फ्रूट ड्रिंक लॉन्च किया है जिसकी कीमत 10 रुपये प्रति 150ml है. अमूल पहले से ही अपने Kool रेंज में छाछ, चॉकलेट शेक और हाई-प्रोटीन ड्रिंक्स जैसी कई वैरायटी बेचता है. अब 10 रुपये प्राइस सेगमेंट में एंट्री लेकर कंपनी अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है.

वहीं, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने हाल ही में Campa ब्रांड को फिर से लॉन्च करके कम कीमत वाले ड्रिंक मार्केट में हलचल मचा दी है. कंपनी ने 10 रुपये के कीमत पर स्पार्कलिंग बेवरेजेस उतारी हैं, जिससे सस्ते ड्रिंक मार्केट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक से लिंक है आपकी EMI-SIP? इस स्मार्ट तरीके से सुरक्षित करें अपना पैसा

कोका-कोला और पारले भी मैदान में

Coca-Cola भी इस प्राइस कैटेगरी में अपनी रणनीति को मजबूत कर रहा है. कंपनी ने 10 रुपये मूल्य बिंदु के साथ बोतल पैकेजिंग में अपने उत्पाद उपलब्ध कराए हैं ताकि अधिक उपभोक्ताओं तक अपनी पहुंच बना सके. 2021 में पारले एग्रो ने Frooti का 10 रुपये कीमत वाला Smoodh लॉन्च किया था, जिसे एक्टर वरुण धवन ने प्रमोट किया. 2023 तक Smooch ब्रांड का कारोबार 1685 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था.