बिल गेट्स की संपत्ति एक हफ्ते में 44460806000000 रुपये घटी, टॉप 10 बिलेनियर लिस्ट से भी हुए बाहर; जानें क्या है मामला
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति में एक हफ्ते में 52 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. ब्लूमबर्ग ने उनकी नेट वर्थ में उनके चैरिटेबल दान को शामिल करते हुए रैंकिंग अपडेट की, जिससे वे टॉप 10 बिलेनियर की सूची से बाहर हो गए. अब स्टीव बाल्मर, जो कभी उनके सहायक थे, उनसे आगे निकल गए हैं.

Bill Gates Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में उतार-चढ़ाव सामान्य बात है. हालांकि हाल ही में जो खबर सामने आई है, उसने सभी का ध्यान खींचा है. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, जो लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार रहे हैं, अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं. एक हफ्ते में उनकी संपत्ति में 52 अरब डॉलर (लगभग 4,44,60,80,60,00,000 रुपये) यानी करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद उनकी कुल नेट वर्थ 124 अरब डॉलर रह गई है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके पूर्व सहायक और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व CEO स्टीव बाल्मर अब उनसे आगे निकल गए हैं.
क्यों हुई इतनी गिरावट
बिल गेट्स की संपत्ति में यह भारी गिरावट किसी बाजार में मंदी या निवेश घाटे के कारण नहीं, बल्कि दान की वजह से हुई है. ब्लूमबर्ग ने अपनी हालिया गणना में गेट्स के चैरिटेबल दान को अधिक सटीकता से शामिल किया है. मई 2025 में गेट्स ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि उनकी निजी संपत्ति 108 अरब डॉलर है और वे अगले 20 वर्षों में अपनी “लगभग पूरी संपत्ति” गेट्स फाउंडेशन के माध्यम से दान कर देंगे.
ब्लूमबर्ग ने इसी बयान के आधार पर अपने मॉडल को अपडेट करते हुए उनकी संपत्ति का पुनर्मूल्यांकन किया और उसमें से उनके दान को घटा दिया, जिसके चलते उनकी नेट वर्थ में भारी गिरावट दर्ज की गई.
अब तक कितना दान दे चुके हैं गेट्स
गेट्स फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स अब तक 60 अरब डॉलर से अधिक दान कर चुके हैं. इसके अलावा उनके करीबी मित्र और विश्व प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफे ने भी इस फाउंडेशन को 43 अरब डॉलर का योगदान दिया है.
गेट्स फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी चैरिटेबल संस्थाओं में से एक है. गेट्स ने यह भी कहा है कि यह फाउंडेशन 2045 तक 200 अरब डॉलर से अधिक खर्च करेगा.
यह भी पढ़ें: दवा बनाने वाली कंपनी ला रही IPO, 9 जुलाई से मिलेगा निवेश का मौका; दमदार है वित्तीय प्रदर्शन
स्टीव बाल्मर कैसे पहुंचे आगे
इस घटनाक्रम का सबसे रोचक पहलू यह है कि बिल गेट्स से आगे निकलने वाले व्यक्ति स्टीव बाल्मर वही हैं, जो कभी उनके सहायक थे. बाल्मर ने 1980 में माइक्रोसॉफ्ट में 50,000 डॉलर के वेतन पर काम शुरू किया था. धीरे-धीरे वे कंपनी में शीर्ष पद तक पहुंचे और अंततः CEO बने.
2014 में जब उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट से इस्तीफा दिया, तब भी उनके पास कंपनी के 4 फीसदी शेयर्स थे. पिछले एक दशक में माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 10 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई, जिससे बाल्मर की कुल संपत्ति बढ़कर 172 अरब डॉलर तक पहुंच गई है.
दुनिया के 12 सबसे अमीर लोग
रैंक | नाम | Net Worth |
---|---|---|
1 | एलन मस्क | 361 बिलियन डॉलर |
2 | मार्क जकरबर्ग | 254 बिलियन डॉलर |
3 | लैरी एलिसन | 253 बिलियन डॉलर |
4 | जेफ बेजोस | 244 बिलियन डॉलर |
5 | स्टीव बाल्मर | 172 बिलियन डॉलर |
6 | लैरी पेज | 163 बिलियन डॉलर |
7 | बर्नार्ड अरनॉल्ट | 161 बिलियन डॉलर |
8 | सर्गेई ब्रिन | 152 बिलियन डॉलर |
9 | वॉरेन बफे | 146 बिलियन डॉलर |
10 | जेन्सेन हुआंग | 139 बिलियन डॉलर |
11 | माइकल डेल | 138 बिलियन डॉलर |
12 | बिल गेट्स | 124 बिलियन डॉलर |
Latest Stories

भारत बना रहा ब्रह्मोस का बाप, चीन- पाकिस्तान के छूटेंगे पसीने; आवाज से 8 गुना तेज होगी रफ्तार

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में मामूली उछाल, चांदी धड़ाम, 550 रुपये हुई सस्ती

अडानी-अंबानी पीछे, गुमनाम अरबपति सबसे आगे! कौन है दुनिया का 11वां सबसे अमीर इंसान जिसका Bitcoin से है रिश्ता?
