18 साल पहले जब धोनी ने जीता था वर्ल्ड कप, तब टीम इंडिया को कितनी मिली थी प्राइज मनी; रोहित ब्रिगेड को मिले थे ₹125 करोड़
भारत ने साल 2024 T20 WC के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया. यह जीत साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत की पहली ICC ट्रॉफी थी. कप्तान Rohit Sharma की टीम के लिए BCCI ने पूरे 42 लोगों की टीम को 125 करोड़ रुपये देने का फैसला किया.
Dhoni vs Rohit T-20 World Cup Prize Money: क्रिकेट में जीत सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रहती. उसके साथ सम्मान, इतिहास और करोड़ों रुपये का इनाम भी जुड़ा होता है. जब भारत ने साल 2024 का T20 वर्ल्ड कप जीता तो देश भर में जश्न मनाया गया. 11 साल बाद किसी ICC टूर्नामेंट में खिताब जीतने की खुशी अलग ही थी. इसी मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया. यह रकम अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि मानी जा रही है. इसकी तुलना MS Dhoni की कप्तानी में जीते गए खिताबों से की जा रही है.
2024 T20 WC की जीत और बड़ा इनाम
भारत ने साल 2024 T20 WC के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया. यह जीत साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत की पहली ICC ट्रॉफी थी. कप्तान Rohit Sharma की टीम के लिए BCCI ने पूरे 42 लोगों की टीम को 125 करोड़ रुपये देने का फैसला किया. इस रकम में सिर्फ खेलने वाले खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि रिजर्व प्लेयर्स, कोचिंग स्टाफ, मेडिकल टीम और सेलेक्टर्स भी शामिल हैं. यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी इनामी घोषणा मानी जा रही है.
धोनी के दौर में कितना मिला था
MS धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन बड़े ICC खिताब जीते थे. साल 2007 के WT20 में टीम को कुल मिलाकर 12 करोड़ रुपये मिले थे. साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में BCCI ने पहले हर खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था. बाद में इसे बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया गया. सपोर्ट स्टाफ को 50 लाख रुपये और सेलेक्टर्स को 25 लाख रुपये मिले थे. साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में हर खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये दिए गए थे. सपोर्ट स्टाफ को 30 लाख रुपये मिले थे. इन आंकड़ों से साफ है कि उस समय की रकम आज के मुकाबले काफी कम थी.
2024 में किसे कितना मिला
BCCI के ऐलान के मुताबिक 15 मेन खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये प्रति खिलाड़ी दिए गए. इसमें वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने कोई मैच नहीं खेला. चार रिजर्व खिलाड़ियों को 2.5 करोड़ रुपये मिलें. हेड कोच Rahul Dravid को भी 5 करोड़ रुपये दिए गए. कोचिंग स्टाफ के बाकी सदस्यों को 1 करोड़ रुपये प्रति व्यक्ति मिला. फिजियो, थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और अन्य बैकरूम स्टाफ को 2 करोड़ रुपये दिए गए. सेलेक्टर्स को 1 करोड़ रुपये मिलें.
| टूर्नामेंट और साल | कप्तान | BCCI ने कुल कितना इनाम दिया | सपोर्ट स्टाफ / सेलेक्टर्स |
|---|---|---|---|
| 2007 WT20 | MS Dhoni | ₹12 करोड़ (कुल) | |
| 2011 वनडे WC | MS Dhoni | हर खिलाड़ी को ₹2 करोड़ | स्टाफ ₹50 लाख, चयनकर्ता ₹25 लाख |
| 2013 चैंपियंस ट्रॉफी | MS Dhoni | हर खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये | स्टाफ 30 लाख रुपये |
| 2024 T20 WC | Rohit Sharma | 125 करोड़ रुपये (42 सदस्यीय दल) 15 खिलाड़ियों को ₹5 करोड़ प्रति व्यक्ति, रिजर्व को ₹2.5 करोड़ | कोच ₹5 करोड़, स्टाफ ₹1-2 करोड़, चयनकर्ता ₹1 करोड़ |
बजट क्विज खेलने के लिए यहां क्लिक करें.
इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़
Latest Stories
नहीं थम रहा लेऑफ का दौर, Oracle करने जा रही 30000 कर्मचारियों की छंटनी! 2025 में भी 10000 लोगों को किया था बाहर
Apple जैसी कंपनियों को 5 साल की टैक्स छूट, सस्ते फोन और ज्यादा नौकरियों की उम्मीद; जानें सरकार का प्लान
Gold-Silver क्रैश के बीच तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट Brent और WTI क्रूड 5% तक लुढ़के; जानें क्या हैं वजह
जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, PMI बढ़कर 55.4 पर पहुंचा
